
Health Tips: घर की रसोई में अजवाइन का अपना अलग ही महत्त्व है। इसे ज्यादातर लोग मसाले के रूप में काम लेते हैं। क्योंकि इसका इस्तेमाल दवा के रूप में भी किया जाता है। यह इंसानों और पशुओं दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। अजवाइन में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयोडीन, केरोटिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यदि रोजाना सुबह आधा चम्मच अजवाइन को उबालकर उसका पानी पिएंगे तो आप कई बीमारियों से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं ऐसे कुछ बेनिफिट्स ...
डायबिटीज
डायबिटीज के रोगियों के लिए अजवाइन का पानी बहुत फायदेमंद है। इसे पीने से आपको राहत मिलेगी है। अजवाइन का पानी नित्य सुबह पीने से जल्द असर दिखने लगता है।
वजन घटाने में भी कारगर
मोटापे से परेशान व्यक्ति बिना एक्सरसाइज किए वजन घटाने की सोच रहे हैं तो उन्हें रोजाना अजवाइन का पानी पीना चाहिए। यह शरीर के मोटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है।
एसिडिटी
यदि आप अजवाइन को रात में ही किसी स्टील के बर्तन में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह-सुबह इसके पानी को निकाल कर पिएंगे तो एसिडिटी की समस्या हमेशा दूर रहेगी। यह इनडाइजेशन की प्रॉब्लम दूर करके एसिडिटी से राहत दिलाता है।
अस्थमा
अस्थमा के मरीज यदि रोजाना अजवाइन का पानी पिएंगे तो कुछ ही दिनों में इसका असर आपको देखने को मिल जाएगा और धीरे-धीरे यह समस्या खत्म भी हो सकती है। यह सर्दी और कफ की प्रॉब्लम को दूर करता है।
खांसी
अजवाइन के पानी में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से भी खांसी समस्या दूर की जा सकती है।
सिरदर्द
सिरदर्द होने पर एक कप अजवाइन का पानी पिएंगे तो आपको जल्द आराम मिल सकता है।
हृदय रोग
रोजाना अजवाइन का पानी पीने से हृदय संबंधित समस्या भी नहीं होती है। यदि कोई हार्ट से जुड़ी परेशानी हो तो यह पानी उनके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
दांतों का दर्द
अजवाइन का पानी अन्य कई बीमारियों के साथ ही हड्डियों की मजबूती में भी असरदार है। यदि दांत में कोई दर्द हो या फिर मुंह की दुर्गंध की समस्या हो तो एक हफ्ते तक रोजाना अजवाइन का पानी पिएं। इससे इस परेशानी से राहत मिलेगी।
कब्ज
इंसानों और पशुओं में पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए अजवाइन या उसका पानी पिया जा सकता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है।
डाइजेशन
अजवाइन का पानी न सिर्फ खाना डाइजेस्ट करने में हेल्प करता है बल्कि पाचन तंत्र को एक्टिव भी रखता है। यदि आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो रोजाना अजवाइन का पानी पीना चाहिए।