विदेश

इमरान खान की बहन गिरफ्तार होगी: ATC का धमाका, PTI प्रदर्शन के खिलाफ सियासी बदले की आग भड़की!

Aleema Khan Arrest Warrant: पाकिस्तान की ATC ने इमरान खान की बहन अलीमा खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

2 min read
Oct 20, 2025
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान। (फोटो: IANS)

Aleema Khan Arrest Warrant: पाकिस्तान की राजधानी के पास रावलपिंडी में स्पेशल कोर्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। पूर्व पीएम इमरान खान ( Imran Khan) की बहन अलीमा खान (Aleema Khan Arrest Warrant) को गिरफ्तार करने का आदेश जारी हो गया ​है। आतंकवाद निरोधी अदालत (ATC) ने सोमैन कोर्ट ने सोमवार को पुलिस को हिदायत दी कि अलीमा (Imran Khan Sister) को पकड़ कर 22 अक्टूबर को हाजिर करो। यह फैसला PTI पार्टी के आखिरी साल के 26 नवंबर वाले बड़े विरोध प्रदर्शन (PTI Protest) से जुड़े केस में सामने आया है। जज अमजद अली शाह ने अलीमा के बार-बार कोर्ट न आने पर गैर-जमानती वारंट (ATC Rawalpindi Non-Bailable) जारी कर दिया। जियो न्यूज की मानें तो ये PTI के खिलाफ सिलसिला चल रहा है। इमरान जेल में हैं, अब बहन पर निशाना साधा गया है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान की संसद क्यों अटकी ? क्या इमरान और शहबाज के ‘हितों का टकराव’ लोकतंत्र की सबसे बड़ी बाधा है ?

इस केस में कोर्ट में क्या हुआ ?

सोमवार को मामले की सुनवाई हुई। 10 आरोपियों में अलीमा का भी नाम था, उन पर चालान हो गया। लेकिन अलीमा गायब रहीं। बाकी 9 लोग हाजिर थे। अभियोजन के 5 गवाहों ने बयान दे दिए। जज ने अलीमा के गारंटर उमर शरीफ के लिए भी वारंट जारी किया। साथ ही, रावलपिंडी के डिप्टी कमिश्नर को अलीमा के प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स चेक करने के लिए कहा। गौरतबल है कि सितंबर में तो कोर्ट ने अलीमा को अंतरिम जमानत दी थी, लेकिन अब हालात इसके उलट हो गए। PTI का कहना है कि सुबूत कमजोर थे, फिर भी यह कार्रवाई की गइ। ये केस सादिकाबाद पुलिस स्टेशन का है, जहां उन पर दंगा, तोड़फोड़ व पत्थरबाजी के इल्जाम हैं।

प्रदर्शन का पुराना दर्द

आखिर यह 26 नवंबर का प्रदर्शन क्या था ? PTI ने इमरान खान की रिहाई के लिए 3 दिन का धरना दिया। मकसद था सरकार पर दबाव डालना। लेकिन बात बिगड़ गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हुई। इस दौरान 3 रेंजर जवान और 1 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। ध्यान रहे कि इमरान खान पर भ्रष्टाचार व आतंकवाद के कई केस चल रहे हैं। अगस्त 2023 से वो जेल में सड़ रहे। ये प्रदर्शन D-चौक पर था, जहां नारे लगे, तोड़फोड़ हुई। PTI ने इसे चुनावी हक 'फाइनल कॉल' कहा था –, जेल से रिहाई, 26वें संशोधन को हटाओ। लेकिन सरकार ने इसे दबा दिया।

PTI का गुस्सा फूटा

PTI ने सितंबर में ही एक और FIR पर लगाई थी। अलीमा, नईम हैदर पंजूठा समेत कई पर केस किए गए पहले सामान्य धाराएं लगीं – 506, 147, 149, 382, 427। लेकिन रातोंरात आतंकवाद की धारा जोड़ी गई। पार्टी ने कहा, "कानून का बुरा इस्तेमाल!" डॉन अखबार के मुताबिक, PTI का मीडिया विभाग बोला – सुबह सामान्य कोर्ट गए, शाम तक ATC में घसीटा गया। यह राजनीतिक तौर पर सताना ही है। पंजाब पुलिस FIR की 'प्रिंटिंग प्रेस' बन गई। अलीमा को सिर्फ भाई का साथ देने पर सजा हो गई? PTI ने उन्हें बहादुर महिला कहा, वहीं पूरा सपोर्ट करने का वादा किया। ये बदले की आग लग रही है।

अब आगे क्या होगा ?

बहरहाल अब सवाल यह है कि अलीमा की गिरफ्तारी कब होगी? पुलिस स्रोत कहते हैं, जल्द होगी। PTI इसे 'मनगढ़ंत' बात बता रही है, लेकिन कोर्ट आगे बढ़ रही। इमरान परिवार पर दबाव बढ़ा है। क्या ये PTI को तोड़ने की साजिश है? पाकिस्तान की पॉलिटिक्स में ये नया ट्विस्ट है। आप क्या सोचते? कमेंट में बताएं। (इनपुट : IANS)

Also Read
View All

अगली खबर