विदेश

अमेरिका ने किया रूस के तेल जहाज पर कब्जा: हफ्तों की खोज के बाद हाथ आया वेनेजुएला से जुड़ा टैंकर

US Seizes Russian Oil Tanker: अमेरिका रूसी जहाज को पकड़ने के लिए कई हफ्तों से जुटा हुआ था। अमेरिका के द्वारा जहाज को कब्जे में लेने के बाद यह घटना हाल के वर्षों में उन दुर्लभ घटनाओं में शामिल हो गई है जब अमेरिकी सेना ने रूसी ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज को जब्त करने का प्रयास किया है।

2 min read
Jan 07, 2026
अमेरिका ने किया रूस के तेल जहाज पर कब्जा (Photo-IANS)

Venezuela Oil Tanker: वेनेजुएला के बाद अमेरिका रूसी ध्वज वाले जहाज के पीछे पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह तेल टैंकर वेनेजुएला का है। जहाज को कब्जे में लेने से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने इस विषय पर मीडिया कर्मियों से बात की थी और कहा कि अमेरिका बेला-1 नामक जहाज का पीछा कर रहा है। इस जहाज को पिछले महीने अमेरिकी तटरक्षक बल ने पहली बार रोका था। हालांकि, उस समय जहाज अमेरिकी नाकाबंदी से बच निकला था।

अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया था कि अमेरिकी नाकाबंदी के बाद इस जहाज को रूसी ध्वज के तहत पंजीकृत कर दिया गया। अब इसे मरीनरा के नाम से जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, अधिकारी ने बताया कि यह सर्च अभियान अमेरिकी तटरक्षक बल और अमेरिकी सेना द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

वेनेजुएला के बाद अब ईरान का नंबर! ट्रंप हुए कंट्रोल से बाहर, दे दी धमकी

आखिर मिल गया जहाज

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि वेनेजुएला के तेल निर्यात को रोकने के वाशिंगटन के लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय तक अटलांटिक महासागर में पीछा करने के बाद अमेरिका ने बुधवार को रूसी ध्वज वाले तेल टैंकर को आखिर जब्त कर लिया है।

अमेरिका रूसी टैंकर के पीछे पड़ा

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका दो सप्ताह से अधिक समय से अटलांटिक महासागर में निगरानी कर रहा है। इस दौरान अमेरिका वेनेजुएला से जुड़े रूसी झंडे वाले तेल टैंकर के पीछे पड़ा हुआ था। अमेरिका इस तेल टैंकर को पकड़कर अपने नियंत्रण में लेना चाहता है। अमेरिका यह गतिविधि ऐसे समय में कर रहा है, जब रूसी नौसेना की संपत्तियां उस क्षेत्र में सक्रिय बताई जा रही हैं। इनमें रूसी पनडुब्बी और युद्धपोत शामिल बताए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका की यह हरकत भारी पड़ सकती है।

हेलीकॉप्टर की मदद से जहाज पर कब्जा

अमेरिका द्वारा जहाज को कब्जे में लेने से पहले रूसी मीडिया ने दावा किया था कि अमेरिका की नौसेना ने हेलीकॉप्टर की मदद से रूसी टैंकर मरीनरा पर चढ़ने का प्रयास किया था। रूसी मीडिया ने इन दावों की तस्वीर भी जारी की थी, जिसमें कथित तौर पर एक हेलीकॉप्टर जहाज के करीब मंडराता हुआ दिखाई दे रहा था। साथ ही मीडिया ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा था कि अमेरिकी तटरक्षक बल टैंकर का पीछा कर रहा है। साथ ही टैंकर को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है।

रूस और US के बीच तनाव बढ़ने की आशंका

इस घटनाक्रम पर अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि टैंकर को जब्त करने के प्रयास से मॉस्को और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ सकता है। साथ ही, अधिकारियों ने दावा किया कि इस जहाज को पहले भी चेतावनी दी थी। हालांकि, यह जहाज पहले प्रतिबंधित जहाजों पर लगाए गए अमेरिकी समुद्री नाकाबंदी से बचने में कामयाब हो गया था। साथ ही, जहाज में मौजूद अधिकारियों ने अमेरिकी तटरक्षक बल के बार-बार जहाज पर चढ़ने के अनुरोधों को ठुकरा दिया था।

ये भी पढ़ें

मारिया मचाडो बनना चाहती है वेनेजुएला की राष्ट्रपति: ट्रंप ने किया था “इज्जत नहीं है” का दावा

Published on:
07 Jan 2026 09:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर