विदेश

सुबह 3.30 बजे…गोलीबारी से आवाज से गूंजा न्यूयॉर्क, 3 की मौत, 8 घायल

न्यूयॉर्क में सुबह 3.30 बजे बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए।
2 min read
Aug 17, 2025
Feature image
गोलीबारी में 3 लोगों की हुई मौत (Photo-Patrika)

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। ब्रुकलिन के एक रेस्टोरेंट में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा घटना में किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है। 

36 खोल किए बरामद

मामले में अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से 36 खोल बरामद किए है।  NYPD कमिश्नर जेसिका टिश ने घटना को लेकर कहा- न्यूयॉर्क शहर में इस साल के आठवें महीने में गोलीबारी की घटनाओं और गोलीबारी के शिकार लोगों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर सबसे कम रही है। बेशक, भगवान का शुक्र है कि ऐसी घटना एक असामान्य घटना है और आज सुबह जो हुआ वह बहुत भयानक है।

घटना में तीन लोगों की हुई मौत

टिश ने घटना को लेकर बताया कि सुबह करीब 3.30 बजे पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां खून से सनी फर्श और टूटे शीसों के बीच घायल लोग पड़े हुए हैं। गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट के आगे एंबुलेंस की गाड़ियां खड़ी है। इसके अलावा एक वीडियो में पुलिसकर्मी रेस्टोरेंट के अंदर खून के धब्बों और बिखरे शीशों के बीच खड़े हैं। 

लोगों से दूर रहने का किया आग्रह

शहर के आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने फ्रैंकलिन एवेन्यू और प्रेसिडेंट स्ट्रीट पर भारी आपातकालीन कर्मियों की तैनाती, सार्वजनिक परिवहन में व्यवधान, सड़कें बंद होने और यातायात में देरी की चेतावनी जारी की है। स्थानीय लोगों से उस जगह से दूर रहने का आग्रह किया गया है।