विदेश

Bangladesh Polls: बांग्लादेश में हसीना के बिना चुनाव, सेना के फ्लैग मार्च के बीच भारी मतदान, क्या बदलेगा इतिहास ?

Voting Updates: बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। शेख हसीना के बिना हो रहे इस चुनाव में BNP और जमात में कांटे की टक्कर है, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Feb 12, 2026
बांग्लादेश में आम चुनाव। (फोटो: पत्रिका)

Bangladesh polls 2026: बांग्लादेश में आज सुबह से ही लोकतंत्र का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। शेख हसीना की सरकार गिरने और अंतरिम सरकार के गठन के करीब डेढ़ साल बाद, आज (12 फरवरी 2026) देश में आम चुनाव (Bangladesh Election 2026) के लिए वोट डाले जा रहे हैं। ढाका (Dhaka Voting Live)से लेकर चटगांव तक, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। 'मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चुनाव बांग्लादेश के इतिहास का सबसे अहम मोड़ साबित हो सकता है। सुबह 7:30 बजे शुरू हुए मतदान में युवाओं और महिलाओं की भारी भागीदारी देखी गई है। खास बात यह है कि इस बार चुनाव मैदान से अवामी लीग गायब है, जिससे मुकाबला एकतरफा नहीं, बल्कि त्रिकोणीय होता हुआ दिख रहा है। मुख्य लड़ाई खालिदा जिया की पार्टी 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी' और 'जमात-ए-इस्लामी' (BNP vs Jamaat) गठबंधन के बीच मानी जा रही है। वहीं, छात्र आंदोलन से निकली नई पार्टियां भी 'किंगमेकर' की भूमिका निभा सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Hindu Attacks: बांग्लादेश चुनाव से पहले सुसेन चंद्र की हत्या और जलते घर, 10 बड़ी घटनाओं से हिला पूरा देश

संवेदनशील इलाकों में सेना ने मोर्चा संभाला

बांग्लादेशी टीवी चैनल्स के विजुअल्स दिखा रहे हैं कि संवेदनशील इलाकों में सेना ने मोर्चा संभाल रखा है। ढाका के कुछ बूथों पर हल्की झड़प की खबरें आई हैं, लेकिन कुल मिलाकर माहौल शांतिपूर्ण है। चुनाव आयोग ने दावा किया है कि दोपहर 1 बजे तक करीब 40% मतदान हो चुका है। वोटर इस बार सिर्फ सांसद ही नहीं चुन रहे, बल्कि देश के नए संविधान (चार्टर) पर भी अपनी राय दे रहे हैं।

चुनाव पर भारत की भी पैनी नज़र

इस चुनाव पर भारत की भी पैनी नज़र है। ढाका में बन रही नई सरकार का सीधा असर भारत की सुरक्षा और कूटनीति पर पड़ेगा। अगर BNP या जमात सत्ता में आती है, तो भारत-बांग्लादेश रिश्तों की दिशा बदल सकती है। फिलहाल, ढाका की सड़कों पर उत्साह है, लेकिन एक डर भी है कि नतीजों के बाद हिंसा न भड़क जाए। शाम 4:30 बजे वोटिंग खत्म होगी और कल तक यह साफ हो जाएगा कि 'पद्मा' के किनारे अब किसका राज होगा।

डर के साये से बाहर निकल कर वोट कर रही

तारिक रहमान (BNP कार्यवाहक अध्यक्ष): "आज बांग्लादेश की जनता डर के साये से बाहर निकलकर वोट कर रही है। यह जीत तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की होगी।" अंतरिम सरकार के प्रवक्ता: "हमारी जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराना था, और हम इसमें सफल रहे हैं। सेना को सख्त निर्देश हैं कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा न जाए।"

शाम से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी

मतदान खत्म होते ही शाम से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शुरुआती रुझान रात 8 बजे (स्थानीय समय) तक आने की उम्मीद है। अंतिम नतीजों की घोषणा कल, 13 फरवरी को की जाएगी।

सबसे बड़ा फैक्टर 'फर्स्ट टाइम वोटर्स'

इस चुनाव में सबसे बड़ा फैक्टर 'फर्स्ट टाइम वोटर्स' हैं। जिन छात्रों ने 2024-25 में आंदोलन किया था, वे अब अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए कतारों में खड़े हैं। उनका मुद्दा स्पष्ट है-रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त बांग्लादेश। पुरानी पार्टियों के लिए इन युवाओं को लुभाना सबसे बड़ी चुनौती है।

Also Read
View All

अगली खबर