विदेश

कैमरून के बार में धमाका, 1 व्यक्ति की मौत और 4 घायल

Bar Explosion: कैमरून के एक बार को धमाके ने दहला दिया है। इस घटना में 1 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2025, 10:42 AM IST
Explosion in bar in Cameroon
Explosion in bar in Cameroon (Photo - MMI News on social media)

अफ्रीकी देशों में आपराधिक स्थिति पिछले करीब एक दशक में काफी गंभीर हुई है। कैमरून (Cameroon) भी इससे अछूता नहीं रहा है। कैमरून में आए दिन ही आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया, जब देश के अशांत एंग्लोफोन उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के बतिबो (Batibo) शहर में रविवार को एक लोकल बार में अचानक से धमाका हो गया। जिस बार में धमाका हुआ, उसके पास ही एक पुलिस स्टेशन भी है।

आईईडी बम का किया गया इस्तेमाल

इस धमाके में आईईडी बम का इस्तेमाल किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन के पास ही बार होने से पुलिस अधिकारी अक्सर ही बारे में जाते थे। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को मारने की साजिश से ही बार में आईईडी बम लगाया गया।

1 व्यक्ति की मौत

धमाके के समय बार में कोई भी पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था। बार में मौजूद सभी लोग सामान्य नागरिक थे, जो अपने परिवार या दोस्तों के साथ समय बिता रहे थे। अचानक हुए इस धमाके से हड़कंप मच गया। इस धमाके में 1 व्यक्ति की मौत हो गई।

4 लोग घायल

इस धमाके में 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

बम धमाके के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। लोकल लोगों से पूछताछ के बाद प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस वारदात को अलगाववादियों ने अंजाम दिया है, जिनका निशाना पुलिस अधिकारी थे।

Updated on:
15 Sep 2025, 10:42 AM IST
Published on: