Iran-US Ceasefire: सीज़फायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़ा दावा कर दिया है। क्या है ट्रंप का दावा? आइए नज़र डालते हैं।
ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच 2 हफ्ते का सीज़फायर लागू हो गया है, जिसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने किया है। सीज़फायर के तहत अब दोनों पक्षों की तरफ से हमले रोक दिए गए हैं और स्थायी शांति के उपायों पर जल्द ही बातचीत शुरू होगी। हालांकि इज़रायल (Israel) ने साफ कर दिया है कि इस सीज़फायर के तहत लेबनान (Lebanon) पर हमले नहीं रुकेंगे और अमेरिका ने भी इसकी पुष्टि की। इज़रायल के लेबनान पर हमलों की वजह से ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Straif of Hormuz) को फिर से बंद कर दिया है और साफ कर दिया है कि बिना अनुमति के अगर कोई भी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रा, तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सीज़फायर के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोलना मुख्य शर्त थी। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बड़ा दावा किया है।
होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान से उनकी बातचीत जारी है और इसके तहत अमेरिका और ईरान मिलकर होर्मुज स्ट्रेट में गश्ती करेंगे। ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले सभी जहाजों से टोल टैक्स वसूला जाएगा और उस टोल टैक्स को अमेरिका और ईरान में आधा-आधा बात जाएगा। जो जहाज टोल टैक्स नहीं चुकाएगा, उसे मार गिराया जाएगा। ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की भागीदारी को सुरक्षा के लिए अहम बताया।
ट्रंप के इस दावे की ईरान ने पुष्टि नहीं की है। इसी बीच सीज़फायर के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाजों के लिए वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की, जिसका कारण मुख्य होर्मुज स्ट्रेट के मुख्य जलमार्ग में बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों से उत्पन्न खतरा बताया गया है। हालांकि लेबनान पर इज़रायल के हमलों की वजह से ईरान एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त हो गया है और फिर से इसे बंद कर दिया है, जिससे तनाव बढ़ सकता है।