विदेश

ईरान में सीज़फायर के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, कहा – ‘नुकसान की भरपाई के लिए वो शुरू कर सकते हैं पुनर्निर्माण’

Iran-US Ceasefire: ईरान से सीज़फायर के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। क्या कहा ट्रंप ने? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Apr 08, 2026
Donald Trump (Photo - Washington Post)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच 2 हफ्ते के सीज़फायर का ऐलान हो गया है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इसका ऐलान किया। सीज़फायर के तहत अब दोनों पक्षों की तरफ से हमले रोक दिए जाएंगे। साथ ही ईरान की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को भी खोला जाएगा। ट्रंप (Donald Trump) ने पाकिस्तान (Pakistan) के पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) और आर्मी चीफ आसिम मुनीर (Asim Munir) को इस सीज़फायर के लिए क्रेडिट देने के साथ ही चीन (China) की भी इसमें भूमिका होने की संभावना जताई। इसी बीच अब ट्रंप ने एक बड़ी बात कह दी है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप का बड़ा दावा, सीज़फायर समझौते के लिए चीन ने किया ईरान को राज़ी

ईरान शुरू कर सकता है पुनर्निर्माण

अमेरिकी और इज़रायली हमलों की वजह से ईरान को काफी नुकसान हुआ है। सीज़फायर के बाद ट्रंप ने कहा है कि अब ईरान पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इसके लिए होर्मुज स्ट्रेट पर वसूला जाने वाला टोल टैक्स काम आ सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट में यातायात बढ़ने में मदद की जाएगी और साथ ही ज़रूरी सामग्री की सप्लाई भी की जाएगी।

पाकिस्तान में होगी आगे की बातचीत

पाकिस्तानी पीएम शरीफ और आर्मी चीफ मुनीर ने सीज़फायर में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने इस बारे में ट्रंप से बातचीत की, जिसके बाद ट्रंप ने 2 हफ्ते के लिए सीज़फायर घोषित कर दिया। स्याही शांति के लिए आगे की बातचीत की मेजबानी भी पाकिस्तान ही करेगा। ईरान और अमेरिका के बीच 10 अप्रैल से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में बातचीत शुरू होगी।

ये भी पढ़ें

सीज़फायर के बाद ईरान की ललकार – ‘हमारी सेना तैयार, दुश्मन ने गलती की तो देंगे करारा जवाब’

Also Read
View All