विदेश

ईरान के मुद्दे पर ट्रंप का NATO सहयोगियों पर हमला, इटली की पीएम मेलोनी को भी घेरा; नेतन्याहू बोले- कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

US-Iran Nuclear Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर NATO सहयोगी देशों और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर निशाना साधा है। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि ईरान को कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।

2 min read
Jun 22, 2026
Donald Trump on Iran Nuclear Program
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Photo-IANS)

Donald Trump on Iran Nuclear Program: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर NATO सहयोगी देशों पर हमला बोला है। साथ ही इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर भी निशाना साधा है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि अपने सहयोगियों की सुरक्षा पर अमेरिका दशकों से खरबों डॉलर खर्च करता है, लेकिन जब ईरान जैसे गंभीर परमाणु खतरे का सामना करने की बात आती है तो उसके सहयोगी साथ खड़े नहीं होते। इसके अलावा इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ईरान को लेकर सख्त रूख अपनाया है।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने NATO और इटली की सुरक्षा पर भारी खर्च किया, लेकिन इटली और उसकी प्रधानमंत्री ईरान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल होने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने इसे अच्छा नहीं बताया।

वहीं इस बयान पर इटली की पीएम मेलोनी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंनें ट्रंप द्वारा लगाए गए आरोपों को बेनुनियाद बताया है। मेलोनी ने कहा कि उनकी लोकप्रियता ट्रंप से रिश्तों पर नहीं, बल्कि इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की उनकी क्षमता पर निर्भर करती है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में तकनीकी स्तर की वार्ता का पहला दौर पूरा हुआ है। बातचीत में लेबनान में संघर्षविराम बनाए रखने, होर्मुज को खुला रखने और संभावित परमाणु समझौते के अहम पहलुओं पर चर्चा हुई।

नेतन्याहू ने ईरान को लेकर क्या कहा? 

वहीं इजरालय के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बयान दिया है। यरुशलम में आयोजित जेएनएस इंटरनेशनल पॉलिसी समिट 2026 में उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के परमाणु ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और उनकी सरकार ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगी।

नेतन्याहू ने यह भी स्पष्ट किया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना की मौजूदगी तब तक बनी रहेगी, जब तक इजरायल के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि इजरायल की लड़ाई लेबनान से नहीं, बल्कि ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह से है। 

ट्रंप को लेकर क्या बोले नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका में लोग कहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप वह सब कुछ करते हैं, जो मैं उनसे कहता हूं। वहीं इजरायल में लोग कहते हैं कि मैं वह सब कुछ करता हूं, जो वह चाहते हैं। लेकिन इनमें से कोई भी बात सच नहीं है। हम स्वतंत्र और गौरवशाली देशों के नेता हैं। हम अपने-अपने हितों के लिए खड़े हैं। मैं इजरायल के हितों और उसकी सुरक्षा के लिए खड़ा हूं। कई बार हमारे विचार पूरी तरह मिलते हैं, और कभी-कभी हम अलग राय भी रखते हैं। लेकिन हम एक-दूसरे की संप्रभुता, नेतृत्व और अपने-अपने लोगों के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान करते हैं।

Published on:
22 Jun 2026 06:50 am
Also Read
View All
Heatwave In Europe: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 35 इलाकों में हीटवेव अलर्ट, पब्लिक इवेंट्स और शराब पीने पर सख्ती

‘बातचीत फेल हुई तो ताकत के दम पर होर्मुज पर कब्जा करेंगे ट्रंप’, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के दावे से मची खलबली

बातचीत के बीच ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका उठा सकता है बड़ा कदम’, ईरानी अधिकारीयों ने बीच में छोड़ी मीटिंग

खतरे में ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर की कुर्सी! राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को दे सकते हैं इस्तीफा

’50 साल पहले अपने बड़े भाई को खोया’, बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान को किसी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने दूंगा