
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Photo - IANS)
British PM Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और अपने उत्तराधिकारी के चयन की समय-सीमा की घोषणा कर सकते हैं। ब्रिटिश अखबार ऑब्जर्वर ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 48 घंटों के दौरान वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों, राजनीतिक सलाहकारों, लेबर पार्टी के प्रमुख दानदाताओं और प्रभावशाली ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ की मीटिंग की। इसके बाद यह निर्णय पर पहुंचे कि पीएम के रूप में उनकी स्थिति अब टिकाऊ नहीं रह गई है।
बता दें कि स्टार्मर ने 5 जुलाई 2024 को पीएम पद की शपथ ली थी। यदि वे सोमवार को पद से इस्तीफा देते हैं तो उनका कार्यकाल महज 23 महीने का होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार्मर अपने ग्रामीण आवास चेकरर्स (Chequers) में अपनी पत्नी के साथ इस मुद्दे पर अंतिम चर्चा कर रहे हैं। वरिष्ठ लेबर नेताओं को उम्मीद है कि सोमवार तक उनके भविष्य को लेकर स्पष्ट घोषणा की जा सकती है।
हालांकि, डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, एक सरकारी सूत्र ने रॉयटर्स से कहा कि स्टार्मर फिलहाल अपने काम पर पूरी तरह केंद्रित हैं और पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वे पद नहीं छोड़ना चाहते।
यदि स्टार्मर इस्तीफा देते हैं तो यह लेबर सरकार के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका होगा और पार्टी को अचानक नेतृत्व संकट का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित और तेजी से पूरा करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, ताकि आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता से बचा जा सके।
ब्रिटेन की संवैधानिक परंपराओं के अनुसार, इस्तीफा स्वीकार होने के बाद भी कीर स्टार्मर नए नेता के चयन तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रह सकते हैं, ताकि सरकार के दैनिक कामकाज में कोई बाधा न आए।
वहीं, लेबर पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी (NEC) सोमवार दोपहर आपात बैठक कर नेतृत्व चुनाव के नियम, नामांकन प्रक्रिया और मतदान की समय-सीमा तय कर सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी जल्द से जल्द नया नेता चुनने के पक्ष में होगी, ताकि लंबी राजनीतिक अनिश्चितता और आर्थिक बाजारों में संभावित अस्थिरता से बचा जा सके।
कीर स्टार्मर के इस्तीफा देने के बाद एंडी बर्नहैम को इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को मेकरफील्ड उपचुनाव में दक्षिणपंथी लोकलुभावन नेता नाइजेल फराज की रिफॉर्म यूके पार्टी को करारी शिकस्त देकर संसद में वापसी की है।
Updated on:
21 Jun 2026 07:10 am
Published on:
21 Jun 2026 06:48 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
