विदेश

ज़िंदा हैं इमरान खान? पीटीआई नेता का बड़ा दावा

Imran Khan Death Rumour: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ज़िंदा हैं या नहीं, यह बात एक बड़ी पहेली बन गई है। जेल प्रशासन की तरफ से कोई सबूत नहीं दिया जा रहा है और उनके परिवार को भी इमरान से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसी बीच पीटीआई के एक नेता ने बड़ा दावा किया है।

2 min read
Dec 01, 2025
Imran Khan in jail
Imran Khan in jail

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) की मौत की अफवाह तेज़ी से फैल रही है। इमरान को पिछले कई हफ्तों से उनके परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है और इसी वजह से यह राज़ गहराता जा रहा है कि क्या इमरान ज़िंदा हैं या उनकी मौत हो चुकी है? रावलपिंडी की अदियाला जेल (Adiala Jail) के प्रशासन ने कहा है कि इमरान पूरी तरह से स्वस्थ हैं, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं दिया गया। ऐसे में इमरान का परिवार उनके स्वास्थ्य के बारे में आश्वस्त नहीं है। इमरान की बहन नूरीन नियाज़ी ने कहा है कि उन्हें कुछ नहीं पता कि उनके भाई के साथ क्या हुआ और बेटे कासिम खान ने अपने पिता के ज़िंदा होने का सबूत मांगा है। इसी बीच पीटीआई के एक नेता ने बड़ा दावा किया है।

ज़िंदा हैं इमरान खान?

इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ - पीटीआई (Pakistan Tehreek-e-Insaf - PTI) के नेता खुर्रम ज़ीशान (Khurram Zeeshan), जो खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) की जनरल सीट से सीनेटर भी हैं, ने पूर्व पाकिस्तानी पीएम के बारे में एक बड़ा दावा किया है। ज़ीशान ने कहा है कि इमरान ज़िंदा हैं और अदियाला जेल में ही बंद हैं।

देश छोड़कर जाने का बनाया जा रहा है दबाव

ज़ीशान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी हुकूमत नहीं चाहती कि इमरान पाकिस्तान में रहे और इसलिए उन पर देश छोड़कर जाने का दबाव बनाया जा रहा है। ज़ीशान का कहना है कि पाकिस्तानी हुकूमत आज़ादी के बदले इमरान पर पाकिस्तान छोड़कर जाने का दबाव बना रही है।

इमरान की लोकप्रियता से डरती है पाकिस्तानी हुकूमत!

ज़ीशान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी हुकूमत इमरान की लोकप्रियता से डरती है। यह उनके लिए बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि अगर इमरान पाकिस्तान में ही रहे और जेल से बाहर आ गए, तो पाकिस्तानी हुकूमत के लिए पहले से भी ज़्यादा बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Also Read
View All
Asif Ali Zardari: ‘मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति के विवादित बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब

लेबनान में सीजफायर के लिए तैयार इजरायल! पीएम नेतन्याहू ने हमले रोकने का दिया आदेश, लेकिन रखी यह बड़ी शर्त

होर्मुज स्ट्रेट पर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, तेहरान ने कहा बंद तो वॉशिंगटन ने किया खंडन

‘मेरी पॉपुलैरिटी पर मत जाओ, अपना देखो’, डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा उकसाया तो जॉर्जिया मेलोनी ने फिर दिया करारा जवाब

लेबनान को लेकर बढ़ा विवाद, ईरान ने बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिका-इजरायल पर लगाया सीजफायर तोड़ने का आरोप