विदेश

ईरान का बड़ा हमला! कुवैत-दुबई दहले, राष्ट्रपति की खाड़ी देशों को खुली चेतावनी

Iran vs US Israel war latest news: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने खाड़ी देशों को अमेरिका-इजरायल का साथ न देने की चेतावनी दी है।
2 min read
Mar 29, 2026
Middle East conflict, Iran Israel war, US Iran tensions, Masoud Pezeshkian warning Gulf countries, Iran attack on Dubai,
राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने खाड़ी देशों की दी चेतावनी (Photo-IANS)

Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव जारी है। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को एक महीने का समय हो गया है। दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे है। इसी बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने खाड़ी देशों को बड़ी चेतावनी जारी की है। इसके अलावा ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर भी हमले किया जा रहा है।

क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति? 

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने खाड़ी देशों को अमेरिका-इजरायल का साथ न देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने देश की सुरक्षा और विकास चाहते हैं, तो अमेरिका और इजरायल को अपनी जमीन से ईरान पर हमला करने की अनुमति न दें।

ईरान देगा कड़ा जवाब

राष्ट्रपति ने खाड़ी देशों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि ईरान पहले हमला नहीं करता, लेकिन अगर उसके इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक केंद्रों पर हमला हुआ तो वह कड़ा जवाब देगा।

दुबई हमले पर ईरान का दावा

इसी बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई में अमेरिकी सेना के दो हाइडआउट्स पर मिसाइल और ड्रोन से सटीक हमला किया। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक इन ठिकानों पर 500 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक मौजूद थे।

ईरानी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि हमले के बाद दुबई में घंटों तक एम्बुलेंस मृत और घायल अमेरिकी सैनिकों को ले जाती रहीं।

हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इन दावों को पूरी तरह झूठा बताया है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि दुबई में किसी भी अमेरिकी सैनिक पर हमला नहीं हुआ है।

CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ईरान अपनी कमजोर होती सैन्य स्थिति को छिपाने के लिए झूठ फैला रहा है।

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले की खबर सामने आई है, जिसमें रडार सिस्टम को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कुवैत की सिविल एविएशन अथॉरिटी के अनुसार यह हमला ईरान और उसके समर्थित समूहों द्वारा किया गया।

दुबई के होटल पर ड्रोन हमला

ईरान ने यह भी दावा किया कि उसने कामीकाजे ड्रोन के जरिए दुबई के एक होटल और अमेरिकी ड्रोन यूनिट के ठिकानों को निशाना बनाया।

Published on:
29 Mar 2026 11:48 am