विदेश

Iran Israel War: जिंदा है ईरान का नया सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, दिया यह बड़ा मैसेज

West Asia Confict: ईरानी मीडिया के मुताबिक नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जारी युद्ध में समर्थन के लिए इराक का आभार जताया।
2 min read
Mar 30, 2026
Ayatollah Khamenei,Khamenei Death,khamenei son mojtaba,Mojtaba Khamenei,Ayatollah Ali Khamenei,iran supreme leader,
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Photo-X)

Iran Israel War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई जिंदा है। मोजतबा खामेनेई ने एक मैसेज के जरिए इराक के लोगों का धन्यवाद दिया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक उन्होंने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जारी युद्ध में समर्थन के लिए आभार जताया।

पिछले दिनों मोजतबा खामेनेई को लेकर खबरे सामने आई थी कि वे जिंदा या नहीं? इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दावा किया था कि उन्हें नहीं पता कि मोजतबा जिंदा है या नहीं। या फिर वह घायल है।

इराक के लोगों का जताया आभार

बताया जा रहा है कि यह संदेश इराक की जनता के लिए भेजा गया, जिसमें ईरान के खिलाफ आक्रामकता के विरोध में उनके स्पष्ट रुख की सराहना की गई। यह संदेश बगदाद में ईरानी राजदूत और इराक के शिया राजनीतिक दल इस्लामिक सुप्रीम काउंसिल के बीच हुई बैठक के बाद पहुंचाया गया।

अली खामेनेई की मौत के बाद बने सुप्रीम लीडर

बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया। हालांकि अली खामेनेई की मौत के बाद वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए। उनकी मौत के बाद मोजतबा को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। 

हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह एयरस्ट्राइक में घायल हुए थे और फिलहाल ठीक हो रहे हैं।

ट्रंप ने क्या कहा? 

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब, कतर, UAE और बहरीन हमला होने से हैरान थे लेकिन अब वे ईरान के खिलाफ लड़ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वे हमला होने से हैरान थे। मैं बहुत हैरान था कि उन पर हमला हुआ। और एक बार हमला होने के बाद, उन्होंने बहुत अच्छे से लड़ना शुरू कर दिया। [हमारे पास] बहुत मजबूत कम्युनिकेशन है, लेकिन उन सभी तरह के लोगों ने कहा, वे सभी लड़ रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह ईरान के खार्ग आइलैंड पर बहुत आसानी से कब्ज़ा कर सकते हैं। जब आइलैंड पर ईरानी डिफेंस की हालत के बारे में पूछा गया तो ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई डिफेंस है। हम इसे बहुत आसानी से कब्ज़ा कर सकते हैं।

Published on:
30 Mar 2026 08:24 am