विदेश

Iran-US War: नहीं रुक रहे IRGC के हमले, अब कुवैत पर की एयरस्ट्राइक

IRGC Attacks Kuwait: ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद आईआरजीसी के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आईआरजीसी ने पहले बहरीन, फिर जॉर्डन और अब कुवैत पर हमला कर दिया है।

less than 1 minute read
Jun 10, 2026
Iran attacks Kuwait
ईरान ने किया हमला (File Photo)

Breaking: अमेरिका (United States of America) की सेना ने अपने अपाचे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद तड़के सुबह ईरान (Iran) पर हमला कर दिया और चार जगहों को निशाना बनाया। अमेरिका के हमले के बाद आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) ने भी बदला लेने की ठान ली है और हमलों का सिलसिला शुरू कर दिया है। बहरीन (Bahrain) में अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के ठिकाने पर ड्रोन्स से हमला करने के बाद जॉर्डन (Jordan) के मुवफ्फाक साल्टी एयरबेस (Muwaffaq Salti Air Base) जिसे अल-अज़राक एयरबेस (Al-Azraq Air Base) के नाम से भी जाना जाता है, पर आईआरजीसी ने बैलस्टिक मिसाइलें दागते हुए अमेरिकी फाइटर जेट्स (F-35, F-15) के हंगर, कमांड सेंटर, लिविंग क्वार्टर्स, रडार सिस्टम और सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। अब आईआरजीसी ने कुवैत (Kuwait) पर हमला कर दिया है।