विदेश

तंज या तारीफ! इजराइली पीएम नफ्ताली बेनेट ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा- आप हमारे देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय, मेरी पार्टी ज्वाइन कर लीजिए

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में COP-26 सम्मेलन से अलग इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। इस दौरान इजराइली पीएम बेनेट ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आप इजराइल में सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हैं। उन्होंने हंसी-मजाक में प्रधानमंत्री मोदी को अपनी पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। पीएम नफ्ताली बेनेट के इस प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी ने ठहाके भी लगाए।  

2 min read
Nov 02, 2021
cop_26.jpg

नई दिल्ली।

वैसे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चर्चा विभिन्न मायनों में दुनियाभर में होती है। यह उनके विदेश दौरों के दौरान दिखाई भी पड़ता है। क्या आम और क्या खास सभी उनके मुरीद बन जाते हैं।

विभिन्न देशों के राजनेता और राष्ट्राध्यक्ष सभी उनकी विभिन्न मामलों में तारीफ करते हैं। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डाॅनल्ड ट्रंप ने तो उन्हें अपने चुनाव प्रचार के लिए भी आमंत्रित किया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा दिया था। हां, यह बात अलग है कि ट्रंप चुनाव हार गए।

ब्रिटेन के ग्लासगो शहर में बीते 31 अक्टूबर से COP-26 Summit चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी समेत दुनियाभर के बड़े नेता इसमें शिरकत करने पहुंचे हैं। इजराइल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट भी इस समारोह में आए हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न मौकों पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी आए हैं, जो दोनों नेताओं की अच्छी दोस्ती और संबंधों को बयां कर रहे हैं।

वहीं, एक समय मुलाकात के दौरान इजराइली पीएम नफ्ताली बेनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि आप इजराइल में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। आप मेरी पार्टी ज्वाइन कर लीजिए।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में COP-26 सम्मेलन से अलग इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। इस दौरान इजराइली पीएम बेनेट ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आप इजराइल में सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हैं। उन्होंने हंसी-मजाक में प्रधानमंत्री मोदी को अपनी पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। पीएम नफ्ताली बेनेट के इस प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी ने ठहाके भी लगाए।

पीएम नफ्ताली बेनेट और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और उच्च-प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया। जलवायु सम्मेलन के दौरान सोमवार को संक्षिप्त बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी और बेनेट की पहली औपचारिक मुलाकात हुई।

सोशल मीडिया पर साझा किये गए एक वीडियो के मुताबिक बेनेट ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, आप इजराइल के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हैं। इस टिप्पणी का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, धन्यवाद, धन्यवाद। बेनेट ने इसके बाद मोदी को अपनी यामिना पार्टी में शामिल होने का न्योता दे दिया। दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। इस दौरान बेनेट ने कहा, आइये और मेरी पार्टी में शामिल हो जाइए। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने बेनेट के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि भारत के लोग इजराइल के साथ मित्रता को काफी महत्व देते हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया कि इजराइल के साथ मित्रता को और प्रगाढ़ करते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नफ्ताली बेनेट की ग्लासगो में सार्थक बैठक हुई। दोनों नेताओं ने हमारे नागरिकों के फायदे के लिए सहयोग के विभिन्न उपायों को मजबूत करने पर चर्चा की। मोदी और बेनेट के बीच यह मुलाकात विदेश मंत्री एस जयशंकर के पिछले महीने इजरायल दौरे के दौरान मोदी की ओर से इजराइल के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण देने के बाद हुई है।इजराइली मीडिया की खबरों के मुताबिक इस साल जून में प्रधानमंत्री बने नफ्ताली बेनेट के अगले साल भारत की यात्रा करने की संभावना है।

Published on:
02 Nov 2021 10:45 pm
Also Read
View All
Heatwave In Europe: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 35 इलाकों में हीटवेव अलर्ट, पब्लिक इवेंट्स और शराब पीने पर सख्ती

‘बातचीत फेल हुई तो ताकत के दम पर होर्मुज पर कब्जा करेंगे ट्रंप’, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के दावे से मची खलबली

बातचीत के बीच ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका उठा सकता है बड़ा कदम’, ईरानी अधिकारीयों ने बीच में छोड़ी मीटिंग

खतरे में ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर की कुर्सी! राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को दे सकते हैं इस्तीफा

’50 साल पहले अपने बड़े भाई को खोया’, बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान को किसी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने दूंगा