4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

COP-26 Summit को गंभीरता से नहीं ले रहा अमरीका, राष्ट्रपति जो बिडेन समारोह में ले रहे थे झपकी, वायरल हुआ वीडियो

बीते 31 अक्टूबर से ब्रिटेन के ग्लासगो शहर में चल रहे COP-26 Summit और उससे ठीक पहले इटली के रोम शहर में आयोजित G-20 Summit में शामिल रहना शायद जो बिडेन को काफी थका गया है। COP-26 Summit में एक बैठक के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन झपकी लेने लगे और उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 2 Nov 2021, 9:14 PM IST

biden.jpg

नई दिल्ली।

लगता है अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन पर उम्र हावी होती दिख रही है। पिछले कुछ दिनों से वह लगातार दौरे कर रहे हैं और उसकी थकावट उनके इस दौरे में दो बार दिखी। हालांकि, यह वो‌ क्षण थे, जो नजर में आ गए, वरना हो सकता है कुछ मौके कैमरों से चूक भी गए होंगे।

बीते 31 अक्टूबर से ब्रिटेन के ग्लासगो शहर में चल रहे COP-26 Summit और उससे ठीक पहले इटली के रोम शहर में आयोजित G-20 Summit में शामिल रहना शायद जो बिडेन को काफी थका गया है। COP-26 Summit में एक बैठक के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन झपकी लेने लगे और उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें:- COP-26 Summit : प्रधानमंत्री ने पेश किया जलवायु कार्रवाई का एजेंडा, कहा- भारत सहित ज्यादातर विकासशील देशों के कृषि क्षेत्र के लिए जलवायु बड़ी चुनौती

ग्लासगो शहर में गत 31 अक्टूबर से संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में चल रही जलवायु वार्ता सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस कर्यक्रम में शिरकत कर रहे अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन का एक वीडियो वायरल है। इसमें बिडेन झपकी लेते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि बिडेन तब झपकी ले रहे थे जब दक्षिण अफ्रीकी मानवाधिकार कार्यकर्ता एडी नडोपू विकलांग लोगों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर भाषण दे रहे थे।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जो बिडेन झपकी ले रहे हैं। उनकी आंखें तब खुलती हैं जब एक अधिकारी उन तक बातचीत को आए। इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के मंच संभालते वक्त जो बिडेन ने अपनी आंखों को साफ किया।

यह भी पढ़ें:- COP-26 Summit में चीन को नहीं मिला बोलने का मौका, गुस्साए जिनपिंग ने भेज दिया हाथ से लिखा भाषण

इस वीडियो को अब तक दुनियाभर में लाखों लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो को लेकर दुनियाभर में लोग जो बिडेन की मौज ले रहे हैं। कई लोगों ने कहा है कि क्या जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर कार्यक्रम में अमरीकी राष्ट्रपति कैसे सो सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उनकी उम्र को वजह बताई है। लोगों ने कहा है कि 78 साल के बाइडेन को नींद चाहिए तो उन्हें राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें कि पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप जो बिडेन को शारीरिक और मानसिक तौर पर अयोग्य बताते रहे हैं।