विदेश

नास्त्रेदमस की खतरनाक भविष्यवाणी, इस साल होगा कुछ ऐसा कि मच जाएगा हाहाकार

Nostradamus' Dangerous Prediction: नास्त्रेदमस को उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। आज तक उनकी कई भविष्यवाणियाँ सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने इस साल के लिए भविष्यवाणियाँ भी की हैं। इन भविष्यवाणियों को जानकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2025, 2:46 PM IST
Nostradamus
Nostradamus

2025 अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। भविष्य में क्या होने वाला है, इस बारे में कोई, कुछ नहीं कह सकता। लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हुए हैं जिन्होंने भविष्य की घटनाओं के बारे में सटीक भविष्यवाणियाँ की हैं। नास्त्रेदमस (Nostradamus) ऐसे ही लोगों में से एक है, जिन्हें इतिहास का सबसे मशहूर भविष्यवक्ता भी माना जाता है। नास्त्रेदमस को ‘कयामत का भविष्यवक्ता’ भी कहते हैं, क्योंकि अब तक उनकी कई डरावनी भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी हैं। इस साल के लिए भी नास्त्रेदमस ने डरावनी भविष्यवाणियाँ की हैं।

इस साल होगा कुछ ऐसा कि मच जाएगा हाहाकार!

नास्त्रेदमस ने 2025 के लिए ऐसी डरावनी भविष्यवाणियाँ की हैं, जो अब लोगों को डरा रही हैं। नास्त्रेदमस ने इस साल के लिए दो डरावनी भविष्यवाणियाँ की हैं। इनमें से एक है यूके और यूरोपीय यूनियन के बीच तनाव का बढ़ना, जिससे राजनीतिक तनाव गंभीर हो सकता है। नास्त्रेदमस की दूसरी भविष्यवाणी काफी डरावनी है और इसके अनुसार इस साल घातक बीमारी प्लेग (Plague) की वापसी हो सकती है, जिससे हाहाकार मच सकता है।

अब तक कई भविष्यवाणियाँ हो चुकी हैं सच

अब तक नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियाँ सच हो चुकी हैं। फ्रांसीसी क्रांति, नेपोलियन बोनापार्ट का उदय और पतन, द्वितीय विश्व युद्ध और हिटलर का उदय, जॉन एफ. कैनेडी और रॉबर्ट कैनेडी की हत्या और अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले जैसी घटनाओं के बारे में नास्त्रेदमस ने पहले से ही भविष्यवाणी कर दी थीं, जो सच भी साबित हुई हैं।

कौन थे नास्त्रेदमस?

नास्त्रेदमस का पूरा नाम मिचेल डी नोस्त्रेदाम (Michel de Nostredame) था। उनका जन्म 14 दिसंबर 1503 में फ़्रांस (France) के सेंट-रेमी-द-प्रोवेंस (Saint-Rémy-de-Provence) में हुआ था। वह 16वीं सदी के भविष्यवक्ता, ज्योतिषी और चिकत्सक थे। उनकी मृत्यु 2 जुलाई 1566 को 62 साल की उम्र में फ़्रांस के ही सैलोन-द-प्रोवेंस (Salon-de-Provence) में हुई थी।

Updated on:
6 Sep 2025, 2:46 PM IST
Published on: