विदेश

G7 Summit में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दुनिया के बड़े नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठकें

France के एवियन में आयोजित G7 Summit में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने वैश्विक नेताओं से मुलाकात और सतत विकास, आर्थिक सहयोग तथा वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की बात कही।

less than 1 minute read
Jun 16, 2026
PM Modi
जी7 समिट में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी,

PM Modi G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन-ले-बैंस (Evian-les-Bains) पहुंच गए हैं, जहां दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं के समूह G7 का शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। फ्रांस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'G7 समिट के लिए फ्रांस के एवियन पहुंचे।'

लगातार सातवीं बार G7 मंच पर मोदी

इस बार का G7 शिखर सम्मेलन भारत के लिए कई मायनों में खास माना जा रहा है। भारत एक पार्टनर देश के रूप में इस सम्मेलन में शामिल हो रहा है। यह 13वीं बार है जब भारत को G7 सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सातवीं बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर हिस्सा ले रहे हैं। G7 दुनिया की सात प्रमुख औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। इसमें फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, जापान, इटली और कनाडा शामिल हैं। इस साल 15 से 17 जून तक आयोजित हो रहे सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस कर रहा है।

यह खबर अपडेट की जा रही है...

Published on:
16 Jun 2026 04:47 pm