विदेश

PM मोदी के प्लेन को F-16 ने किया एस्कॉर्ट, UAE पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने ईरान को दे दिया साफ संदेश

Pm Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में वेस्ट एशिया में चल रही अशांति पर चिंता जताई। उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की निंदा करते हुए साफ कहा कि किसी भी रूप में इस तरह के हमले स्वीकार्य नहीं हैं।

2 min read
May 15, 2026
PM मोदी के प्लेन को F-16 ने किया एस्कॉर्ट, यूएई में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रधानमंत्री। (फोटो- IANS)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई पहुंचे हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान खुद पहुंचे। ये कोई साधारण स्वागत नहीं था।

प्रधानमंत्री की यात्रा शुरू होते ही यूएई के F-16 फाइटर जेट्स ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया। आसमान में ये दृश्य देखकर दोनों देशों के बीच बढ़ती दोस्ती साफ नजर आई।

ये भी पढ़ें

LPG सप्लाई को लेकर भारत-UAE के बीच समझौता, राष्ट्रपति अल नाहयान के साथ अहम बैठक की

यूएई हवाई क्षेत्र में घुसते ही F-16 जेट्स ने प्लेन को घेर लिया

पीएम मोदी के विमान के यूएई हवाई क्षेत्र में घुसते ही F-16 जेट्स ने उन्हें घेर लिया। ये एस्कॉर्ट सिर्फ सुरक्षा नहीं, बल्कि सम्मान और विश्वास का प्रतीक था। दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग कितना मजबूत हो रहा है, इसका सीधा संदेश था।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस गर्मजोशी के लिए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद का शुक्रिया अदा किया और उन्हें अपना भाई बताया। एयरपोर्ट पर मिले स्वागत के बाद दोनों नेताओं के बीच अहम बैठक हुई।

राष्ट्रपति से मिलकर क्या बोले PM मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कई दिनों से वो फोन पर बात तो करते रहे, लेकिन आमने-सामने मिलने की बेचैनी थी। आज वो खुशी महसूस कर रहे हैं. इसके अलावा, पीएम मोदी ने यूएई पहुंचने के बाद ईरान को भी साफ संदेश दे दिया।

दरअसल, ईरान ने अमेरिका-इजराइल के साथ बढ़े तनाव के बाद यूएई पर भी हमले किए थे, जिससे भारी नुकसान हुआ. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हमला काफी निंदनीय था।

UAE के साथ भारत खड़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में वेस्ट एशिया में चल रही अशांति पर चिंता जताई। उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की निंदा करते हुए साफ कहा कि किसी भी रूप में इस तरह के हमले स्वीकार्य नहीं हैं। यूएई ने इन मुश्किल हालात में जो संयम और साहस दिखाया है, वो सराहनीय है।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि युद्ध की वजह से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। भारत हमेशा से बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर चलकर समस्याओं का हल निकालने का पक्ष रखता है। उन्होंने साफ कहा - भारत हर स्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। शांति और स्थिरता जल्द बहाल करने के लिए भारत हर संभव मदद को तैयार है।

ऊर्जा, निवेश और सप्लाई चेन पर जोर

दोनों देशों के बीच अब नई ऊंचाइयों पर सहयोग बढ़ाने की बात हुई। ऊर्जा क्षेत्र, निवेश, सप्लाई चेन और दूसरे अहम सेक्टरों में साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा दिलाया कि आगे भी हर क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें

Modi UAE Visit 2026: युद्ध के साये में पीएम मोदी का यूएई दौरा, क्या भारत को मिलेगी तेल संकट से राहत? जानें पूरी डिटेल
Also Read
View All