विदेश

भारत दौरे पर आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, पूरी दुनिया की मोदी-पुतिन पर नजरें 

Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी जब तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, तो सबसे पहले वे पहली द्विपक्षीय यात्रा पर रूस गए थे। इसके बाद वे फिर ब्रिक्स मीटिंग में गए थे।
2 min read
Feature image

Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत दौरे पर आ रहे हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यात्रा की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। तीन साल पहले रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) शुरू होने के बाद पुतिन की यह पहली भारत यात्रा होगी। पिछली बार उन्होंने 2021 में भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस साल जुलाई में मॉस्को में पुतिन से मुलाकात के दौरान भारत यात्रा का निमंत्रण दिया था।

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 2 बार रूस गए है PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना तीसरा कार्यकाल संभालने के बाद दो बार रूस की य़ात्रा कर ली है। पहली बार तब, जब पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने थे तब इसके बाद सबसे पहली द्विपक्षीय़ विदेश यात्रा उन्होंने रूस की ही की थी। इसके बाद अभी पिछले महीने अक्टूबर में ही कज़ाख में आयोजित ब्रिक्स की मीटिंग में उन्होंने हिस्सा लिया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को भारत आने का न्यौता दिया था। 

पूरी दुनिया की टिकी रहने वाली हैं नजरें

यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन चारों तरफ से आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। रूस को अमेरिकी समेत लगभग हर पश्चिमी देश ने दरकिनार कर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। ऐसे समय में भी भारत ने ही रूस के साथ संबंध और ज्यादा प्रगाढ़ किए हैं। साथ ही व्यापार में भी कोई कमी नहीं की। इतना ही नहीं व्लादिमिर पुतिन ने तो यूक्रेन और रूस का युद्ध रुकवाने के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है। उन्होंने भारत,चीन, ब्राजील से मध्यस्थता करने की भी उम्मीद जताई थी। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत आ रहे हैं तो जाहिर है कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजरें पुतिन के इस भारत दौरे और मोदी-पुतिन की मीटिंग पर रहने वाली हैं।