Russia Ukraine war : रूस ने दुनिया को खुलेआम परमाणु हमले की धमकी दी है। रूस के ही विदेश मंत्री Sergei Viktorovich Lavrov ने कहा है कि third World War न्यूक्लियर और विध्वंसक होगा। इससे तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर खतरा और मंडराने लगा है और हो सकता है आने वाले दिनों में रूस कोई बड़ा कदम उठाए।
रूस और यूक्रेन के बीच जंग को लेकर तमाम देश सख्त रुख अपना रहे हैं। फिर भी रूस यूक्रेन में जबरदस्त तबाही मचा रहा है। खारकीव और कीव के कई नागरिको ने अपनी जान गंवा दी है। इस हमले में भारत ने भी अपना एक बेटा खो दिया है। रूस को बार बार इस हमले को रोकने की अपील की है फिर रूस थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच रूस के विदेश मंत्री ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि तीसरा विश्वयुद्ध हुआ तो वो परमाणु युद्ध होगा जिसमें खूब तबाही मचेगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी देश ने परमाणु हमले की खुली धमकी दी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बाद रूस के विदेश मंत्री ने भी परमाणु हमले की धमकी दी है। रूस का संकेत साफ है कि यूक्रेन में चल रहा युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
तीसरा विश्व युद्ध परमाणु और विनाशकारी होगा
विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध परमाणु और विनाशकारी होगा। उन्होंने आगे कहा, "रूस प्रतिबंधों के लिए तैयार था लेकिन उनसे एथलीटों, पत्रकारों, सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों को निशाना बनाने की उम्मीद नहीं थी।" रूस के विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि "रूस यूक्रेन को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा।"
यूक्रेन को सामना करना पड़ सकता है बड़ा खतरा
विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि 'रूस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था, अगर कीव ने परमाणु हथियार हासिल कर लिया तो उसे "बड़े खतरे" का सामना करना पड़ेगा।'
बता दें कि रूस-यूक्रेन में चल रहे जंग के बीच आज दोनों देशों के बीच फिर से वार्ता होनी है। परंतु यह स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेनी अधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे या नहीं।
कब-कब हुए विश्वयुद्ध
पहला वर्ल्ड वार : दो विश्वयुद्ध हो चुके हैं। पहला विश्वयुद्ध 28 जुलाई 1914 को शुरू हुआ था और 11 नवंबर 1918 तक चला था। यानि ये विश्वयुद्ध कुल 4 साल 3 महीने, 14 दिन चला था।
इसमें 30 से अधिक देश शामिल हुए थे। मित्र देश बनाम जर्मनी के बीच ये विश्वयुद्ध हुआ था। इसमें 6 करोड़ 82 लाख सैनिक शामिल हुए थे जिसमें 99 लाख 11 हजार सैनिकों की मौत हुई थी। इस युद्ध में 75 हजार भारतीय सैनिक भी लड़े थे।
दूसरा वर्ल्ड वार : दूसरा विश्वयुद्ध 1 सितंबर 1939 में शुरू हुआ था और 2 सितंबर 1945 तक चला था। करीब 70 देश इसमें शामिल हुए थे। मित्र राष्ट्र बनाम धुरी राष्ट्र इसमें शामिल हुए थे। इस युद्ध में करीब 10 करोड़ सैनिक मारे थे। 5-7 करोड़ लोगों की मौत हुई थी। इन दोनों ही युद्ध में अमेरिका और सोवियत संघ एक तरफ थे। इस बार स्थिति दोनों युद्ध से विपरीत है।
यह भी पढ़े - रूस का बड़ा बयान, भारतीय स्टूडेंट नवीन शेखरप्पा के मौत की होगी जांच