रूस के साथ जंग में जिस लड़ाके की सबसे ज्यादा चर्चा रही वो आखिरकार यूक्रेन के लिए शहीद हो गया। यूक्रेनी पायलट जिसे Ghost Of Kyiv भी कहा जाता था, मारा गया। इस बहादुर पायलट ने अपने रूस से जंग में उनके 40 से ज्यादा लड़ाकू विमान को मार गिराया था। यूक्रेन के अधिकारियों ने मेजर स्टीफन ताराबाका के मौत की पुष्टि की है।
रूस से जंग में यूक्रेन को बड़ा झटका लगा है। 'घोस्ट ऑफ कीव' नाम से मशहूर यूक्रेन के बहादुर पायलट की मौत हो गई है। इस पायलट ने रूस की नाक में दम कर रखा था। यही नहीं इस अकेले पायलट ने रूस के 40 से ज्यादा विमानों को भी मार गिराया था। यूक्रेन के अधिकारियों ने 'घोस्ट ऑफ कीव' की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पायलट मेजर स्टीफन ताराबाका युद्ध के दौरान शहीद हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय घोस्ट ऑफ कीव की मौत 13 मार्च को उस वक्त हुई जब दुश्मनों से जंग में उनका मिग-29 विमान नष्ट हो गया।
यूक्रेन का दावा है कि युद्ध के पहले दिन ही मेजर स्टीफन ने रूस के छह लड़ाकू विमानों को मार गिराया था, इसके बाद से उनकी पूरी दुनिया में चर्चा होने लगी थी।
देवदूत मानते थे यूक्रेनी
जंग में रूस की मुश्किलें बढ़ाने वाले घोस्ट ऑफ कीव को लेकर यूक्रेनी गर्व महसूस करते हैं। यही नहीं युद्ध के बीच मेजर स्टीफन को ये भगवान की ओर से भेजा गया दूत भी मानते थे। जो यूक्रेन की जनता की रक्षा के लिए लगातार रूस के लड़ाकू विमानों को ढेर कर रहा था।
यह भी पढ़ें - Russia Ukraine War News Live Updates : यूक्रेन को 60 अरब डॉलर के बुनियादी ढांचे का होगा नुकसान
युद्ध के बीच उजागर नहीं की थी पहचान
हालांकि युद्ध के दौरान गोपनीयता के चलते यूक्रेनी पायलट की पहचान उजागर नहीं की गई थी। यही वजह है कि मेजर स्टीफन को घोस्ट ऑफ कीव बुलाया जाने लगा।
27 फरवरी को यूक्रेनी सरकार ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'लोग उन्हें घोस्ट ऑफ कीव कहते हैं। सही कहते हैं. वह रूस के लड़ाकू विमानों के लिए बुरा सपना बन चुके हैं।'
शहादत पर मिला ये सम्मान
रूस से जंग में शहीद हुए मेजर स्टीफन ताराबाका को अदम्य शौर्य के लिए मरणोपरांत यूक्रेन के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द गोल्डन स्टार' से नवाजा गया है।
यूक्रेन के हीरो का तमगा
उन्हें यूक्रेन के हीरो का तमगा दिया गया है। मेजर स्टीफन का जन्म यूक्रेन के पश्चिम में कोरोलिव्का गांव के एक मजदूर परिवार में हुआ था। उन्होंने वायु सेना के खार्किव राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाई की थी।
परिवार में कौन?
मेजर ताराबाल्का का जन्म पश्चिमी यूक्रेन के कोरोलिव्का के एक छोटे से गांव की वर्किंग क्लास फैमिली में हुआ था। यूक्रेन के इस साहसी सैनिक के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी ओलेनिया और 8 साल का बेटा यारिक है।
यह भी पढ़ें - कीव का भूत: संकट के बीच यूक्रेन का मनोबल बढ़ाने वाला 'हीरो'