विदेश

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ सकता है तनाव! US ने ईरान का शांति प्रस्ताव किया रिजेक्ट

Iran-US Tension: US अधिकारियों का कहना है कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप अभी भी बातचीत से समझौता करना चाहते हैं, लेकिन तेहरान के… नीचे पढ़ें पूरी अपडेट।
2 min read
• •
May 18, 2026
us-iran Tension
प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप

Iran-US War Update: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने युद्ध रोकने और बातचीत आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका को एक नया प्रस्ताव भेजा लेकिन ठुकरा दिया गया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह प्रस्ताव उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और इससे किसी बड़े समझौते की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।

‘एक्सियोस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से वॉशिंगटन बातचीत के साथ-साथ सैन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।

वहीं अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी भी बातचीत के जरिए समाधान चाहते हैं, लेकिन ईरान कुछ अहम शर्तें मानने को तैयार नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने यह नया प्रस्ताव रविवार रात पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया।

US अधिकारी: कोई मतलब का सुधार नहीं है

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ईरान ने अपने नए प्रस्ताव में पिछले ड्राफ्ट की तुलना में कुछ ही बदलाव किए हैं। कोई मतलब का सुधार नहीं है। इसमें ईरान ने यह बात मजबूत करने की कोशिश की है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। लेकिन इसमें यह साफ नहीं बताया गया है कि ईरान यूरेनियम के संवर्धन (एनरिचमेंट) को रोकेगा या अपने उच्च स्तर के संवर्धित यूरेनियम को दूसरे देश में भेजेगा। अमेरिका का कहना है कि यही मुद्दे सबसे अहम हैं।

वहीं व्हाइट हाउस का मानना है कि ईरान का नया प्रस्ताव मुख्य चिंताओं का समाधान नहीं करता। एक अमेरिकी अधिकारी ने इसे कोई खास सुधार नहीं बताया और कहा कि इससे कोई मजबूत समझौता नहीं हो सकता। अधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि अगर बातचीत ऐसे ही रुकती रही, तो दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

अब ईरान चाहता क्या है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान का कहना है कि अमेरिका बातचीत के दौरान कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में ढील देने के लिए तैयार दिखा है। वहीं ईरान चाहता है कि सभी प्रतिबंध पूरी तरह हटाए जाएं। अमेरिका ने संकेत दिया है कि किसी भी तरह की राहत तभी दी जाएगी जब ईरान भी कुछ शर्तें माने।

दूसरी ओर, ईरान की टीम का कहना है कि अमेरिका ने तेल प्रतिबंधों में अस्थायी छूट का प्रस्ताव रखा है, लेकिन वाशिंगटन का कहना है कि यह बिना शर्त नहीं होगा। स्थिति को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक करेंगे, जिसमें आगे की रणनीति और सैन्य विकल्पों पर चर्चा हो सकती है।

ट्रंप ने पहले भी चेतावनी दी थी कि समय बहुत कम है और अगर ईरान लचीलापन नहीं दिखाता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। फिलहाल दोनों देशों के बीच संकट बना हुआ है। अमेरिका सख्त न्यूक्लियर नियंत्रण चाहता है, जबकि ईरान सभी प्रतिबंधों में राहत की मांग कर रहा है।

Also Read
View All
इजरायल देगा भारतीय पायलट स्मित मच्छार को वीरता सम्मान, फ्लाईदुबई विमान में हाईजैक की कोशिश नाकाम करने पर मिला बड़ा सम्मान

माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टाटा, विप्रो, कॉग्निजेंट, HCL और कैपजेमिनी पर चला ट्रंप का हंटर, आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? वेंस ने बताया

New York ICE Shooting: न्यूयॉर्क में ICE एजेंट की गोली से घायल हुआ व्यक्ति, 5 साल का बच्चा भी था कार में; मेयर ने ट्रंप को किया फोन

लंबी जंग के लिए तैयार ईरान, रक्षा मंत्रालय का दावा- युद्ध के बीच ढाई गुना बढ़ाया हथियारों का उत्पादन

Strait of Hormuz Explosions: होर्मुज जलडमरूमध्य में जोरदार धमाके, समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने की आशंका