विदेश

यूक्रेन में बाढ़ से हाहाकर; अब तक 8 लोगों की मौत, 13 लापता

Ukraine Floods: यूक्रेन के सबसे बड़े काखोवका बांध के तबाह होने से आस-पास के इलाके में बाढ़ से हाहाकार मच गया है। इससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इस बाढ़ की वजह से जान-माल का नुकसान हो रहा है।

2 min read
Jun 09, 2023
ukraine_floods.jpg
Ukraine Floods

15 महीने से ज़्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में तीन दिन पहले कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) को पिछले काफी समय से अंदेशा था। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी आर्मी ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया था। तब से यह युद्ध जारी है और इस वजह से यूक्रेन में अब तक भीषण तबाही मच चुकी है। पर तीन दिन पहले रुसी हमले की वजह से यूक्रेन का सबसे बड़ा काखोवका बांध (Kakhovka Dam) तबाह हो गया। इसके तबाह होने से काफी ज़्यादा मात्रा में पानी ज़मीन पर आ गया और आस-पास के इलाकों में घुस गया। इससे आस-पास बसे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ की वजह से जान-माल का नुकसान भी हो रहा है।


अब तक 8 लोगों की मौत

काखोवका बांध के तबाह होने से आस-पास के गांवों में काफी ज़्यादा पानी घुस गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस बाढ़ की वजह से साउथ यूक्रेन में अगले 10 दिन तक पानी का लेवल बढ़ सकता है। एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार इस बाढ़ की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।


यह भी पढ़ें- 'अखंड भारत' से भड़का नेपाल, काठमांडू के मेयर ने ठोका भारत के इलाके पर दावा

अब तक करीब 13 लोग लापता


यूक्रेन में काखोवका बांध के आस-पास के इलाकों में बाढ़ की वजह से अब तक करीब 13 लोग लापता हैं।

रेस्क्यू ऑपेरशन जारी

बाढ़ के बाद से ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत लोगों को बचाने के साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम किया जा रहा है।

हज़ारों लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर

बाढ़ की वजह से कई लोगों के घरों में पानी घुस चुका है। इससे उन लोगों के घरों को नुकसान भी पहुंचा है। बाढ़ की वजह से अब तक प्रभावित इलाकों से हज़ारों लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। अभी भी लोगों के सुरक्षित स्थानों पर जाने की प्रोसेस जारी है।

यह भी पढ़ें- रूस में फिर ड्रोन अटैक, रेसिडेंशियल बिल्डिंग से टकराया और 2 लोग हुए घायल

Published on:
09 Jun 2023 06:50 pm