विदेश

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में आर्मी चीफ को हटाया, कई जनरल जबरन रिटायर; क्या ट्रंप है नाराज?

Randy George Retirement: रक्षा मंत्री ने आर्मी चीफ ही नहीं दो अन्य प्रमुख जनरलों को भी बर्खास्त कर दिया है। चीफ ऑफ चैपलिन मेजर जनरल विलियम ग्रीन और यूएस आर्मी ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड के कमांडिंग जनरल जनरल डेविड होडने पर भी गाज गिरी। 
2 min read
Apr 03, 2026
US Army Chief Fired, Randy George Retirement, Pete Hegseth Defense Secretary, Donald Trump Military Strategy,
अमेरिका ने आर्मी चीफ को हटाया (Photo-IANS)

US Iran War: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ रैंडी जॉर्ज को पद से हटाते हुए तत्काल रिटायरमेंट के लिए मजबूर कर दिया है। यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों के जरिए से CBS News ने दी है।

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने थल सेनाध्यक्ष जनरल रैंडी जॉर्ज को उनके पद से हटा दिया है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने एक्स पर इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जनरल जॉर्ज तत्काल प्रभाव से सेना के 41वें प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे हैं।

फैसले की वजह नहीं आई सामने

पेंटागन ने गुरुवार को इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि जनरल जॉर्ज तत्काल प्रभाव से अपने पद से रिटायर होंगे। हालांकि इस अचानक फैसले के पीछे की वजह साफ नहीं की गई, लेकिन विभाग ने उनकी देश के लिए दशकों की सेवा की सराहना की है। 

वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सेना से जुड़ी हुई योजनाओं को लागू करने में जनरल रैंडी जॉर्ज की क्षमता को लेकर चिंतिंत थे। 

इसके अलावा अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रंप प्रशासन और आर्मी चीफ जॉर्ज के बीच सेना के विजन को लेकर कोई मतभेद था या नहीं। 

दो अन्य अधिकारियों को भी बताया

रक्षा मंत्री ने आर्मी चीफ ही नहीं दो अन्य प्रमुख जनरलों को भी बर्खास्त कर दिया है। चीफ ऑफ चैपलिन मेजर जनरल विलियम ग्रीन और यूएस आर्मी ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड के कमांडिंग जनरल जनरल डेविड होडने पर भी गाज गिरी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा मंत्री उन अधिकारियों को हटा रहे हैं, जिन्हें वे पिछले प्रशासन की नीतियों से जुड़ा हुआ मानते हैं। 

ईरान युद्ध के बीच उठाया कदम

दरअसल, यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिका मध्य पूर्व में अपनी सैन्य सहमति बढ़ा रहा है और ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी हैं। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कहा कि उनकी सेवाओं के लिए हम आभारी हैं, लेकिन अब सेना में नेतृत्व बदलाव का समय आ गया था।

Updated on:
03 Apr 2026 07:39 am
Published on:
03 Apr 2026 07:37 am