2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बीच ईरान का पलटवार, इजरायल पर दागीं मिसाइलें

Iran Israel Missile Strike: इजरायली की सैन्य एजेंसी के मुताबिक, ईरान की ओर से इजरायल के इलाके में मिसाइलें दागी गई हैं, जिन्हें इंटरसेप्ट करने के लिए डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 02, 2026

Donald Trump Iran warning, Iran missile attack on Israel, Middle East tensions 2026, US Iran conflict escalation,

ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें (Photo-IANS)

Iran Missile Attack on Israel: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ईरान को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका 2-3 हफ्तों में ईरान पर बड़ा हमला करेगा। वहीं ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागीं। इजरायली सेना ने पुष्टि की कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम इन हमलों को रोकने में एक्टिव हैं।

ईरान ने दागीं मिसाइल

इजरायली की सैन्य एजेंसी के मुताबिक, ईरान की ओर से इजरायल के इलाके में मिसाइलें दागी गई हैं, जिन्हें इंटरसेप्ट करने के लिए डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीते तीन घंटों में यह तीसरी बार है जब ईरान ने मिसाइल हमला किया है। उत्तरी इजरायल में एयर रेड सायरन बजने लगे, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं है।

बिजली प्रोडक्शन प्लांट पर करेंगे हमला

राष्ट्र के नाम संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं होता है तो हम ईरान के हर बिजली प्लांट पर बड़ा हमला करेंगे और उसे स्टोन एज में पहुंचा देंगे। 

‘सत्ता परिवर्तन हमारा उद्देश्य नहीं’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सत्ता परिवर्तन हमारा लक्ष्य नहीं था। हमने कभी सत्ता परिवर्तन की बात नहीं कही, लेकिन उनके सभी मूल नेताओं की मृत्यु के कारण सत्ता परिवर्तन हो चुका है। वे सभी मर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आज रात हर अमेरिकी उस दिन की उम्मीद कर सकता है जब हम अंततः ईरानी आक्रामकता की बुराइयों और परमाणु ब्लैकमेल के खतरे से पूरी तरह मुक्त होंगे। हमारे द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से हम अमेरिका और दुनिया के खिलाफ ईरान के इस खतरनाक खतरे को खत्म करने के बेहद करीब हैं और मैं आपको बता दूं, पूरी दुनिया इस पर नजर रखे हुए है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध एक साल, सात महीने और पांच दिन चला। द्वितीय विश्व युद्ध तीन साल, आठ महीने और 25 दिन चला। कोरियाई युद्ध तीन साल, एक महीना और दो दिन चला। वियतनाम युद्ध 19 साल, पांच महीने और 29 दिन तक चला। ईरान-इराक युद्ध आठ साल, आठ महीने और 28 दिन तक चला।

हम इस सैन्य अभियान में, जो बेहद ताकतवर और शानदार है, दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक के खिलाफ 32 दिनों से हैं और उस देश को पूरी तरह से कमजोर कर दिया गया है और अब वह मूल रूप से कोई खतरा नहीं रहा है।