2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हमें उनका तेल नहीं चाहिए’, यूरोपीय देशों को भी दी धमकी, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले ट्रंप; जानें और क्या कहा

US Iran war latest news: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध को लेकर कहा कि हम काम पूरा करने जा रहे हैं, और हम इसे बहुत तेजी से पूरा करने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 02, 2026

Donald Trump speech, US Iran war latest news, Trump Iran warning electricity plants, Iran navy destroyed claims,

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को किया संबोधित (Photo-IANS)

Donald Trump Speech: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि हमें मिडिल ईस्ट का तेल नहीं चाहिए, लेकिन हम अपने सहयोगियों की मदद करेंगे। इस दौरान उन्होंने ईरान को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं होता है तो हम उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों पर एक साथ और बहुत जोरदार हमला करेंगे।

ईरान की नौसेना हो गई खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति ने संबोधन में कहा कि ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है। उसकी वायुसेना भी तबाह हो चुकी है। उनके ज्यादातर नेताओं की युद्ध में मौत हो चुकी है। जब हम बात कर रहे हैं, ठीक उसी समय इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स पर उनका कमांड और कंट्रोल पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है। मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की उनकी क्षमता में भारी कमी आई है और उनकी हथियारों की फैक्ट्रियों और रॉकेट लॉन्चर को टुकड़े-टुकड़े किया जा रहा है।

अपने सहयोगियों का दिया धन्यवाद

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध को लेकर कहा कि हम काम पूरा करने जा रहे हैं, और हम इसे बहुत तेजी से पूरा करने जा रहे हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगियों सऊदी अरब, कतर, यूएई, इजरायल, कुवैत और बहरीन को भी धन्यवाद दिया। ट्रंप ने कहा कि वे बहुत अच्छे रहे हैं और हम उन्हें किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाने नहीं देंगे। 

तेल ठिकानों पर नहीं किया हमला

संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने उनके तेल ठिकानों पर हमला नहीं किया है, जबकि वह सबसे आसान निशाना है, क्योंकि ऐसा करने पर उन्हें जीवित रहने या दोबारा खड़े होने का ज़रा सा भी मौका नहीं मिलेगा। लेकिन हम चाहें तो उस पर हमला कर सकते हैं, और वह पूरी तरह खत्म हो जाएगा, और वे इसके खिलाफ कुछ भी नहीं कर पाएंगे। उनके पास कोई एंटी-एयरक्राफ्ट (विमान-रोधी) सिस्टम नहीं है। 

ट्रंप ने दी धमकी

इस दौरान उन्होंने यूरोपीय देशों को भी धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए यूरोपीय देश गठबंधन में शामिल नहीं होते, तो अमेरिका यूक्रेन को दी जाने वाली हथियारों की सप्लाई रोक देगा।