
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-ANI)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से साथ जारी युद्ध के बीच बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत बहुत अच्छी चल रही है और जल्द ही कोई डील हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि ईरान के साथ समझौता हो सकता है, और यह जल्द हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधे और अप्रत्यक्ष दोनों स्तरों पर बातचीत जारी है और इसमें सकारात्मक प्रगति हो रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से ईरान द्वारा 20 तेल टैंकरों को लौटाने की अनुमति देना सम्मान का संकेत है। उनके अनुसार, पहले ईरान 10 टैंकरों पर सहमत हुआ था, बाद में उसने संख्या बढ़ाकर 20 कर दी, जो बातचीत में आगे बढ़ने का संकेत है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ईरान के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई, और हमें वे कई चीजें मिल गईं जो उन्हें बहुत पहले ही दे देनी चाहिए थीं। देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन वे बहुत अच्छे हैं और बातचीत में काफी प्रगति कर रहे हैं।
ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान में कई ठिकानों को नष्ट कर दिया है। उनकी सेना भी नष्ट हो चुकी है। हमने आज कई ठिकानों को नष्ट किया है। यह एक बड़ा दिन था। और हम उनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत कर रहे हैं।
इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए परमाणु समझौते की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने इस समझौते को खत्म कर सही फैसला लिया। उनके अनुसार अगर वह समझौता जारी रहता तो ईरान अब तक परमाणु हथियार हासिल कर चुका होता।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने होरमुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से अतिरिक्त तेल टैंकरों को गुजरने की अनुमति देकर वॉशिंगटन को एक तरह का तोहफा दिया है।
उन्होंने कहा कि ईरान ने पहले पाकिस्तान के झंडे वाले 10 तेल टैंकरों को इस अहम समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति दी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 कर दिया गया। हालांकि, इस दावे की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
Updated on:
30 Mar 2026 09:54 am
Published on:
30 Mar 2026 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
