विदेश

अमेरिका-ईरान युद्ध में नया मोड़! अब यूरोप पर ट्रंप की सख्ती

US-Europe Tensions: ईरान युद्ध में जब अमेरिका को नाटो देशों का कोई सहयोग नहीं मिला तो ट्रंप भड़क उठे। इस दौरान यूरोपीय देशों खासकर यूके, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी के प्रमुखों ने खुद को युद्ध से दूर रखने का साफ संदेश दिया।

2 min read
May 03, 2026
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- ANI)

US Military Europe Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही यूरोप पर सख्त रुख अपनाए हुए थे। उन्होंने पहले यूक्रेन की मदद से अपने हाथ खींचे फिर ग्रीनलैंड पर कब्जे का राग अलापने लगे,जिससे यूरोपीय देशों के साथ उनके संबंध और बिगड़े।

वहीं ईरान युद्ध में जब अमेरिका को नाटो देशों का कोई सहयोग नहीं मिला तो ट्रंप भड़क उठे। इस दौरान यूरोपीय देशों खासकर यूके, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी के प्रमुखों ने खुद को युद्ध से दूर रखने का साफ संदेश दिया। इन सबके बाद अब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने जर्मनी से अपने 5000 सैनिकों को कम करने का निर्णय लिया है। अभी जर्मनी के अलग अलग बेसों पर 34,547 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। रक्षा मामलों के जानकार अमेरिका के इस कदम को नाटो के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं। पेंटागन का यह निर्णय हाल में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की ओर से की गई अमेरिकी नीतियों की आलोचना के बाद आया है।

अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना

जर्मनी में स्थित रामस्टीन एयरबेस अमेरिका के लिए यूरोप और पश्चिम एशिया के साथ ही अफ्रीका के ऑपरेशंस का केंद्र है। इसे अमेरिका के बाद यूएस फोर्सेस का सबसे बड़ा बेस माना जाता है। यूरोप और अफ्रीका कमांड का मुख्यालय यहीं स्थित है। रणनीतिक तौर पर लिए गए इस निर्णय के जरिए नाटो को सीधा संदेश दिया गया है कि यूरोप को अपनी सुरक्षा खुद संभालनी होगी।

ट्रंप डॉक्ट्रिन की वापसी

दरअसल ट्रंप के पहले कार्यकाल में ही उनका रुख यूरोप से अपनी सेना का हटाने का रहा था। अब ‘मागा’ के तहत अमेरिका फर्स्ट को प्राथमिकता देते हुए ट्रंप प्रशासन अपने संसाधनों को यूरोप से कम करता चाहता है। इसका एक संदेश यह भी है कि यूरोप अब अमरीका की प्राथमिकता सूची में नीचे आ गया है। वर्तमान समय में 42 यूरोपीय देशों में अमेरिका के 65 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात हैं। जर्मनी के बाद इटली से भी अमेरिका अपने सैनिकों की तैनाती को कम कर सकता है।

यूरोप में कितने अमेरिकी सैन्य बेस

बेस का प्रकारसंख्या
आर्मी बेस13
नेवल बेस2
एयर बेस5
ज्वाइंट बेस8

यूरोप के किन देशों में कितने अमरीकी सैनिक तैनात

देशसैनिकों की संख्या
जर्मनी34,547
इटली12,332
ब्रिटेन10,046
स्पेन3,627
तुर्किये1,713
बेल्जियम1,060
नीदरलैंड्स416
ग्रीस415
पोलैंड329
पुर्तगाल224
रोमानिया147
फ्रांस80
Also Read
View All
Asif Ali Zardari: ‘मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति के विवादित बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब

लेबनान में सीजफायर के लिए तैयार इजरायल! पीएम नेतन्याहू ने हमले रोकने का दिया आदेश, लेकिन रखी यह बड़ी शर्त

होर्मुज स्ट्रेट पर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, तेहरान ने कहा बंद तो वॉशिंगटन ने किया खंडन

‘मेरी पॉपुलैरिटी पर मत जाओ, अपना देखो’, डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा उकसाया तो जॉर्जिया मेलोनी ने फिर दिया करारा जवाब

लेबनान को लेकर बढ़ा विवाद, ईरान ने बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिका-इजरायल पर लगाया सीजफायर तोड़ने का आरोप