विदेश

ईरान को हथियार भेजने की खबरों पर डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी चेतावनी, कहा- यदि ऐसा हुआ तो अच्छा नहीं होगा

US-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर चीन ईरान को हथियार भेजता है तो उसे बड़े परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
2 min read
• •
Apr 12, 2026
Donald Trump warning to China, US Iran talks Pakistan, China Iran weapons supply, Iran air defense systems China,
डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। (Photo_IANS)

Donald Trump warning to China: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत चल रही है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हथियार देने की खबरों को लेकर चीन को चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर चीन ईरान को हथियार भेजता है तो उसे बड़े परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच हुआ दो हफ्तों का सीजफायर काफी नाजुक स्थिति में माना जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर चीन ऐसा करता है तो उसे बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।  हालांकि उन्होंने इस पर विस्तार से कुछ नहीं बताया।

चीन से ईरान को मिल सकते है हथियार

दरअसल, CNN की एक रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हवाले से दावा किया गया है कि आने वाले हफ्तों में ईरान को चीन से नए एयर डिफेंस सिस्टम मिल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन इन हथियारों की सप्लाई को छिपाने के लिए तीसरे देशों का इस्तेमाल कर सकता है।

चीन ने आरोपों को किया खारिज

हालांकि चीन ने ईरान को हथियार देने की खबरों को खारिज किया है। वॉशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि बीजिंग ने किसी भी पक्ष को हथियार नहीं दिए हैं और अमेरिका से बेबुनियाद आरोपों और सनसनी फैलाने से बचने को कहा।

वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संभावित हथियारों में एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम (MANPADS) शामिल हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल ईरान कम ऊंचाई पर उड़ने वाले अमेरिकी विमानों को निशाना बनाने के लिए कर सकता है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ऐसे सिस्टम हालिया झड़पों में इस्तेमाल भी किए जा चुके हैं।

ईरान ने भी नहीं की पुष्टि

ईरान की ओर से आधिकारिक तौर पर इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हाल में नई और उन्नत रक्षा प्रणाली के इस्तेमाल का दावा किया है।

गहन बातचीत जारी- ट्रंप

इस बीच ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच गहन बातचीत जारी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि समझौता हो या न हो, अमेरिका की स्थिति मजबूत रहेगी। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान ने समुद्री मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाई हो सकती हैं, जिन्हें हटाने के लिए अमेरिकी माइनस्वीपर जहाज लगातार अभियान चला रहे हैं।

Updated on:
12 Apr 2026 07:25 am
Published on:
12 Apr 2026 07:25 am
Also Read
View All
US Iran Deal: डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान करना चाहता है अमेरिका से समझौता, लेकिन नहीं जानता कैसे बढ़े बात

हूती विद्रोहियों का रियाद पर हमला, क्या बेबस दिख रहा सऊदी अरब? Mecca Pact के साझीदार पाक और तुर्किये क्या कर रहे?

होर्मुज में सुपरटैंकर पर ईरान का हमला: नेविगेशन सिस्टम बंद करने पर IRGC की मिसाइल स्ट्राइक, 2 दिन में तीसरा जहाज निशाना

Houthi Attacks: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमलों से बढ़ा तनाव, ट्रंप की हूतियों को सख्त चेतावनी; खाड़ी में मंडराया बड़ा संकट

‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी