विदेश

Viral Video: बीच सड़क पर हिरन के बच्चे को खा रहा था बंदर, वायरल हुआ वीडियो

यह घटना अफ्रीका की है। 42 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप को अफ्रीकन बुश किंगडम के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक चकमा बबून (बंदर की एक प्रजाति) कैप बुशबक के बच्चे को मारकर खाता दिखाई दे रहा है। patrika.com यह अपील करता है कि कमजोर दिल वाले इस वीडियो को न देखें।  

2 min read
Nov 08, 2021

नई दिल्ली।

इससे पहले यह वाकया न तो सुना गया और न ही कहीं देखा गया कि एक बंदर हिरन के एक बच्चे का शिकार किया हो। मगर अब जबकि यह अजूबा भी हो चुका है और इसे झुठलाने की कोई वजह नहीं है, क्योंकि 42 सेकेंड का एक वीडियो इस संबंध में जारी भी किया गया है।

हालांकि, ऐसा भी नहीं कह सकते कि यह घटना पहली बार हुई है, क्योंकि जंगल में कब क्या हो जाए। कौन किसका शिकार बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। यह तो एक संयोग है कि जब बंदर हिरन के मृत बच्चे को खा रहा था, तब जंगल के एक कर्मचारी ने यह वीडियो बना लिया।

जंगल में कब क्या हो जाए। कौन किसका शिकार बन जाए, कुछ कह नहीं सकते। यहां जानवरों का जीवन शिकार पर ही निर्भर है। हालांकि, शाकाहारी वर्ग के जानवर भी शिकार करेंगे, यह किसी ने सोचा नहीं होगा। शायद उस हिरन के बच्चे ने भी नहीं और इसी गलतफहमी में उसकी जान चली गई, क्योंकि जानवरों को बिग कैट्स (शेर, तेंदुआ, बाघ) से खतरा रहता है। हालांकि, पानी पीते हुए भी उन्हें मगरमच्छ से सावधान रहना पड़ता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो क्लिप देखकर लोगों के होश उड़ गए।

यह क्लिप 42 सेकंड का है। आप देख सकते हैं कि दो चकमा बबून तेज बरसात में सड़क पर बैठे हैं, उनमें से एक चकमा बबून, कैप बुशबक के बच्चे (हिरण की एक प्रजाति) को खाता नजर आ रहा है। बंदर का यह खूंखार रूप देख बहुत से लोग हैरान हैं।

इस वीडियो को फेसबुक पेज African Bush Kingdom ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, अफ्रीफन बुश किंगडम में जिंदगी का कुछ पता नहीं, बेचारे कुछ जानवर तो ऐसेशिकारियों का शिकार बन जाते हैं, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नही की होगी।

Published on:
08 Nov 2021 07:15 pm
Also Read
View All