जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। फिलहाल उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने हमले की निंदा करते हुए जिम्मेदारों के नहीं बख्शे जाने की बात कही है। इस बीच शिंजो आबे पर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर भाषण देने वक्त जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर ने शिंजो आबे को पीछे दो गोलियां मारी हैं। ये गोलियां उनके सीने से पार हो गई हैं। यही वजह है कि शिंजो आबे की हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं गोली लगने के बाद बताया जा रहा है कि शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा है और हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के ऊपर उस वक्त हमला किया गया, जब नारा शहर में बीच सड़क पर वह भाषण दे रहे थे। हमलावर ने काफी करीब से उनके ऊपर फायरिंग की है। हालांकि, संदिग्ध हमलावर पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे तुरंत धरदबोचा है। जानत हैं आखिर शिंजो आबे पर हमला करने वाला शख्स कौन है?
जापान की मिलिट्री में रह चुका हमलावर
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला करने वाले शूटर के नाम तेत्सुया यमगमी है। यमगमी वहीं का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमगमी की उम्र 41 वर्ष बताई जा रही है।
शूटर तेत्सुया यमगमी की पहचान जापान के पूर्व मिलिट्रीमैन के तौर पर हुई है। यही नहीं वह जापान की नौसेना में सेवाएं दे चुका है।
महज 10 फीट की दूरी से की फायरिंग
तेत्सुया यमगमी ने जिस वक्त जापान के पूर्व पीएम आबे पर फायरिंग की, उस वक्त उसकी दूरी महज 10 फीट बताई जा रही है। यही वजह है कि हमला करने के बाद वो वहां भाग नहीं सका। तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
फायरिंग के लिए शॉटगन का किया इस्तेमाल
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, तेत्सुया यमगमी ने फायरिंग के लिए शॉटगन का इस्तेमाल किया था। खास बात यह है कि यमगमी के ऊपर पहले से ही हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हमले का वीडियो आया सामने
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर किए गए हमले का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शिंजे आबे भाषण दे रहे हैं और अचानक पीछे आकर एक शख्स उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाता है। पलक झपकते ही वो वारदात को अंजाम दे देता और इसके बाद सड़क पर भी वहां मौजूद सुरक्षाबल के जवान उसे दबोच लेते हैं।
जापान के पीएम बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे हमला
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की।
उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि, ये एक बर्बर हमला है। उन्होंने ये भी कहा कि, हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा। किशिदा ने कहा कि शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें - जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी, मौत की सूचना, संदिग्ध गिरफ्तार