31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, भारत में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने एक कार्यक्रम के दौरान जब शिंजो आबे स्पीच दे रहे थे, तब पीछे से उनको गोली मार दी। जापानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ उनको नहीं बचाया जा सका। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे के सम्मान में 9 जुलाई को शोक दिवस घोषित किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Swatantra K Jain

•

Updated: 8 Jul 2022, 3:33 PM IST

shinojo_abe.jpg

जापान के सबसे युवा और सबसे अधिक लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले आबे शिंजो अब सिर्फ यादों में रह गए हैं। दुआएं काम नहीं आईं और उनकी मौत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe attacked । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो चुकी है। आज सुबह जापानी समय के अनुसार 11.30 पर उन पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने एक कार्यक्रम के दौरान जब शिंजो आबे स्पीच दे रहे थे, तब उनको पीछे से गोली मार दी गई। जापानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहाँ उनको मौत हो गई है। शिंजो के नाम न केवल जापान के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहने का खिताब है, बल्कि जापान का सबसे अधिक लंबे समय करीब 9 साल तक जापान के प्रधानमंत्री रहने का श्रेय भी उनको ही जाता है। शिंजो को जापान की अर्थव्यवस्था में 'आबेनोमिक्स' का दौर शुरू करने के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने जापान की सैन्य क्षमता बढ़ाने की दिशा में विशेष रूप से काम किया था।

भारत ने किया था पद्म विभूषण से सम्मानित

भारत से शिंजो आबे के खास रिश्ते रहे हैं। पीएम मोदी और शिंजो आबे की खास दोस्ती तब से रही है जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। भारत ने 2021 में ही उनको भारत के दूसरे सबसे बड़े सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था। भारत के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा कर दी गई है।


जापान के नारा शहर में हमला

जापानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नारा शहर में शिंजो आबे एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और यहां जब वे स्पीच दे रहे थे तो अचानक गोली चलने के कारण वे नीचे गिर गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का भी कहना है कि जब शिंजो आबे भाषण दे रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज आई थी। शिंजो आबे को सीधे सीने में ही गोली मारी गई थी।

पांच बिंदुओं में समझें हमले और शिंजो की शख्सियत

1. शिंजो आबे रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में स्टंप भाषण दे रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी।

2. 67 वर्षीय पूर्व नेता वहीं मौके पर ही गिर गए और उनकी गर्दन से खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि हमला पीछे से हुआ था।

3. आबे को अस्पताल ले जाया गया और जहां कार्डियो-श्वसन तंत्र (cardo-respiratory arrest) बंद देखा गया। जानकारों के अनुसार यह जापान में इस्तेमाल किया जाने वाला एक शब्द है, जो बताता है कि शरीर कोई महत्वपूर्ण संकेत नहीं दर्शा रहा है, और आम तौर पर एक मृत्यु के औपचारिक प्रमाणीकरण से पहले इस शब्द का इस्तेमाल होता है।

4. कई मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें पीछे से गर्दन से गोली मारी गई थी, संभवत: एक बन्दूक से।

5. बता दें, जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहे शिंज़ो आबे ने 2006 में एक साल और फिर 2012 से 2020 तक पद संभाला था। इस तरह करीब 9 साल जापान के प्रधानमंत्री रहे।

भारत के साथ रहा है गहरा कनेक्शन

बता दें, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का भारत और उसके पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खास कनेक्शन देखा गया है। हाल में 24 मई को क्वाड सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे पीएम मोदी ने जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फुशियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की थी। तीनों पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा, शिंजो आबे और योशिरो मोरी के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात की मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। इसमें भी शिंजो आबे के साथ उनकी विशेष केमिस्ट्री देखी गई थी।


पीएम मोदी ने दी थीं शिंजो आबे को शुभकामनाएं

गौरतलब है कि शिंजो आबे शीघ्र ही जापान-भारत संघ (जेआईए) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले थे। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।