
अमरोहा: शहर में एक शादी समारोह में दुल्हन ने उस वक्त शादी से इनकार कर दिया कि जब उसे पता चला कि दूल्हा नशे का आदि है। दुल्हे को जयमाल के समय खून की उल्टी आ गयी और उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां उसके नशा करने की पुष्टि हुई। जिस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को मनाने की भी कोशिश की, लेकिन वो अपने फैसले पर डटी रही। फ़िलहाल ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्टेज पर हो गया बेहोश
जानकारी के मुताबिक मामला शुक्रवार की रात का है। नगर के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति की बेटी की बरात मुरादाबाद से आई थी। लड़का सरकारी विभाग में नौकर था। सब शादी के कार्यक्रमों में खुश थे और जयमाला के समय दूल्हा स्टेज पर बैठा था। दुल्हन जैसे ही वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची। दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा। उसके मुंह से खून निकलने लगा। जिसे एकाएक वहां हड़कंप मच गया।
डॉक्टर ने बताया नशे का आदि
परिजन फौरन ही उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए वहां डॉक्टर ने उसका परीक्षण किया। डाक्टर ने बताया कि दूल्हा नशे का आदी है। लगातार नशा करने की वजह से खून की उल्टी हुई है। उपचार के बाद दूल्हा फिर विवाह स्थल पर होटल में पहुंचा। लेकिन उधर तब तक दुल्हन को सारी जानकारी मिल चुकी थी। उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।
दुल्हन नहीं हुई तैयार
दूल्हा पक्ष ने काफी सफाई दी लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई। रात भर पंचायत चली। शनिवार को भी शाम तक समझौते का प्रयास दोनों पक्षों के बीच चलता रहा। लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। फ़िलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। लेकिन स्थानीय लोगों ने दुल्हन के फैसले की तारीफ़ कर रहे हैं।
Published on:
23 Feb 2020 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
