22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट ने सौतेले पिता को दुष्कर्म के आरोप में सुनाई 20 साल की सजा, वीडियो क्लिप से कोर्ट में उजागर हुई करतूत

Amroha News: चौदह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने सौतेले पिता को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
2 min read
Google source verification
court-sentenced-stepfather-to-20-years-imprisonment-on-rape-charges.jpg

court

Amroha News Today: जमानत की धनराशि से 40 हजार रुपये पीड़िता को देने होंगे। न्यायालय का फैसला आने के बाद दोषी को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है। ये घटना बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।

सौतेले पिता ने किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म
अमरोहा जिले में एक महिला ने व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। तब महिला की 14 वर्षीय बेटी समेत चार बच्चे थे। अप्रैल 2019 की रात महिला अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। तभी सौतेले पिता ने बेटी के साथ गलत हरकत की थी। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने काशीराम कॉलोनी में रहने वाले मजदूर के साथ दूसरी शादी की थी। महिला के 14 वर्षीय बेटी समेत चार बच्चे थे। जबकि दूसरी शादी के बाद दो बच्चों को जन्म दिया। 18 अप्रैल 2019 की रात महिला अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। तभी सौतेले पिता ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मुकदमा
चीख-पुकार सुनकर किशोरी के भाई-बहन जाग गए। उन्होंने शोर मचाया। तभी मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कमरे की टूटी खिड़की से आरोपी का वीडियो बना लिया। बाद में लोगों की भीड़ में आरोपी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:बिजनौर में करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, हत्यारों की गिरफ्तारी कर फांसी की मांग

बाद में पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद वह जमानत पर बाहर आ गया। इस मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट प्रथम डॉ. कपिला राघव की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक बसंत सिंह सैनी पैरवी कर रहे थे।

दोषी को 20 साल की सजा सुनाई
बुधवार को न्यायालय ने मुकदमे में सुनवाई की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पिता को दोषी करार दिया। साथ ही उसे कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया। न्यायालय ने सजा के प्रश्न पर शुक्रवार को सुनवाई की और दोषी पिता को 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।