7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग में युवती घायल, 12 लोगों पर केस दर्ज

थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि रितिक, अतवीर, श्रीराम व पपिन को नामजद किया है तथा आठ अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
firing.jpg

अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में चुनावी रंजिश के चलते हल्की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के बाद फायरिंग हुई जिसमें एक युवती जख्मी हो गई। पुलिस ने चार नामजद समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

चल रही है चुनावी रंजिश

जिले के रजबपुर थाना इलाके के आरिफपुर गांव में रहने वाले महेंद्र सिंह व बलराज सिंह के परिवार में चुनावी रंजिश चल रही है। बताते हैं कि पूर्व में भी दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। रविवार दोपहर को भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। उस समय तो मामला शांत हो गया था।

यह भी पढ़ें : गजब! प्रधान की कुर्सी हास‍िल करने के ल‍िए रचा ली दूसरी शादी, गांव में तीसरी बार होने जा रहा है पंचायत चुनाव

आरोप है कि शाम को बलराज के बेटे रितिक ने अपने साथ गांव के ही श्रीराम, गांव रतनपुर थाना नौगावां सादात के अतवीर तथा थाना बछरायूं के गांव दौराला निवासी पपिन तथा सात-आठ अज्ञात लोगों को साथ लेकर महेंद्र सिंह के घर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। आरोप है कि हमलावर पक्ष ने फायरिंग भी की।

फायरिंग में युवती जख्मी

वहीं फायरिगं के दौरान एक गोली महेंद्र सिंह की बेटी गुंजन के पैर में लग गई। घटना से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गए। घायल युवती का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया।

थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि रितिक, अतवीर, श्रीराम व पपिन को नामजद किया है तथा आठ अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दो सिपाहियों की मेहनत लाई रंग, 17 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर