
रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की पुलिस के दो सिपाहियों की मेहनत रंग लाई है। 17 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर मुरादाबाद जिले में सरिया व्यापारी बनकर जीवन बिता रहा था। गंज कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मुहल्ला पंखेवालान निवासी सगीर उर्फ मामू पुत्र अनीस थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह वर्ष 2004 से लापता चल रहा था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी थी।
दो सिपाहियों की मेहनत लाई रंग
थाना प्रभारी ने बताया कि थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल प्रवीन कुमार बालियान ने काफी छानबीन की तो पता चला कि हिस्ट्रीशीटर मुरादाबाद के थाना मैनाठेर अंतर्गत ग्राम गुरेर में रह रहा है। उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह मुरादाबाद में सरिया की दुकान कर रहा था। उसके आसपास रहने वालों को उसके आपराधिक इतिहास की कोई जानकारी नहीं है।
17 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर
बता दें कि जिले के गहंज कोतवाली इलाके के पंखेवालान मुहल्ला में रहने वाला सगीर उर्फ मामू थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस को 2004 से उसकी तलाश थी। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दोबारा जब एक बार फिर उसकी तलाश की, तो पता चला कि वह मुरादाबाद में है और वहां सरिया का कारोबार करता है।
Published on:
14 Dec 2021 01:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
