
अमरोहा। यूपी के अमरोहा स्थित हसनपुर तहसील क्षेत्र के सिरसा गुर्जर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब लोगों ने घर में बंधी गाय को मृत पाया। जब गांव वालों ने इसकी जांच की तो पता चला कि रविवार की रात दो बजे के आस पास तेंदुए ने गंगा तटबंध किनारे पर स्थित किसान के घर में घुसकर गाय पर हमला कर उसे मार डाला। वही इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
रात को सो गया था परिवार
जानकारी के अनुसार, हसनपुर निवासी महिलाल का अपने परिवार के साथ रविवार रात खाना खाने के बाद सो गये थे। उनके घर में बंधी गाय के सामने भी चारा पड़ा था। इसबीच रात करीब दो बजे तेंदुए ने घर में घुसकर गाय पर हमला कर दिया। इससे गाय की मौत हो गई। परिवार को इसका पता सोमवार पर उठकर गाय के सामने हरा चारा डालने के लिए ले जाने पर लगा। गाय को मरा देख उनके पैरों तले जमीन खिंसक गई। महिलाल ने शोर मचाकर इसकी जानकारी पड़ोसी और ग्रामीणों ने दी।
ऐसे की जानवर की पहचान, वन विभाग को दी सूचना
किसान की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एकत्र होकर तेंदुए के पैरों के निशान होने का दावा आशंका जताई। इसके साथ ही मामले की जानकारी वन विभाग को दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चौधरी का कहना है कि सिरसा गुर्जर गांव में जानवर के आने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम जांच कर रही है। वही इसको लेकर गांव वालों में दहशत फैल गई।
Published on:
05 Nov 2019 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
