5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amroha: ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, 9 बाइक और 2 स्कूटी बरामद, मास्टरमाइंड ने नाबालिग बच्चों का बनाया गैंग

Amroha Crime News: अमरोहा पुलिस को एक बड़ी कामियाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के सदस्यों के पास से चोरी की हुई 9 बाइकों और दो स्कूटी बरामद की हैं। इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास से मास्टर चाबी भी बरामद की है।

2 min read
Google source verification
Vehicle thief gang caught in Amroha 9 bikes 2 scooties recovered

Amroha: ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, 9 बाइक और 2 स्कूटी बरामद, मास्टरमाइंड ने नाबालिग बच्चों का बनाया गैंग

Amroha News: पुलिस ने बताया कि यह गैंग नाबालिग बच्चों को साथ लेकर जिले में वाहन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। कौशांबी के रहने वाले मास्टरमाइंड आरोपी संतोष ने कुछ महीने पहले ही अमरोहा में आकर एक गैंग तैयार किया था। जिसमें नाबालिग बच्चें शामिल किए थे। फिलहाल अमरोहा और कौशांबी के रहने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि रजबपुर थाना पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान लूट, डकैती की योजना बना रहे छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही इनके पास से पांच बाइक, चाकू, तमंचा, कारतूस, प्लास, पेचकस और मास्टर चाबी बरामद की। साथ ही सख्ती से पूछताछ करने में पता चला कि अभियुक्त वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इनकी निशानदेही पर रजबपुर बाईपास पर खाली पड़ी दुकानों के पीछे से झाड़ियों में छिपी दो स्कूटी और चार बाईकें और बरामद की।

खाली दुकानों के पीछे छिपाई बाइकें
साथ ही हाल ही में जिले में अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने की बात बताई। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम संतोष कुमार उर्फ रवि पुत्र राम खिलावन गांव सिराथू थाना सैनी जनपद कौशांबी और अमन पुत्र अशोक निवासी मोहल्ला मोहम्मदी सराय थाना अमरोहा नगर है।

यह भी पढ़ें:IT Raid के बाद बदले आज़म खान के तेबर, कहा- अब मेरी ख़ामोशी ही मेरी जुबां होगी

मास्टरमाइंड ने बनाया बच्चों का गैंग
कौशांबी के रहने वाले आरोपी संतोष ने कुछ दिन पहले ही जिले में नाबालिग बच्चों को साथ लेकर एक गैंग तैयार किया था। दिल्ली और यूपी में अभियुक्तों पर दर्ज है आधा दर्जन मामलेउसी के सहारे यह गैंग वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने में लगी हुई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दिल्ली और यूपी में आधा दर्जन मामले दर्ज है।