4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को वर्मी कंपोस्ट प्रयोग के बारे में जागरूक कर सहायता समूह बनाने के किया प्रोत्साहित

किसानों को वर्मी कंपोस्ट प्रयोग के बारे में जागरूक कर सहायता समूह बनाने के किया प्रोत्साहित
2 min read
Google source verification
Encourage the farmers to create Aid Group by making them aware about V

किसानों को वर्मी कंपोस्ट प्रयोग के बारे में जागरूक कर सहायता समूह बनाने के किया प्रोत्साहित

किचन गार्डन के बारे में महिला किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां :
किसानों को वर्मी कंपोस्ट प्रयोग के बारे में जागरूक कर सहायता समूह बनाने के किया प्रोत्साहित
आईजीएनटीयू में किसानों ने स्वयं सहायता समूह के साथ प्रधानमंत्री मोदी की वार्ता का प्रसारण देखा
अनूपपुर। किसानों को पोषण वाटिका (किचन गार्डन) के महत्व के बारे में जानकारी देने और वर्मी कंपोस्ट से होने वाले फायदों के बारे में बताने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में गुरूवार १२ जुलाई को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसानों ने स्वयं सहायता समूह के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वार्ता का टीवी पर सीधा प्रसारण भी देखा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान विश्वविद्यालय पहुंचे थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थी। यह सभी स्वयं के सहायता समूह गठित करने के लिए तैयार हैं जिन्हें केवीके के विशेषज्ञों ने उपयोगी जानकारियां प्रदान की। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके पांडे के निर्देशन में वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को घर के आसपास खाली स्थान पर पौष्टिक सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त करके और इसका एक भाग खाद्य पदार्थ के रूप में परिवार के सदस्यों को प्रदान करके स्वस्थ समाज की नींव रखी जा सके।
कृषि वैज्ञानिकों का कहना था कि वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करके और मृदा का उपचार कर अनूपपुर और गौरेला के किसान अपनी आय को दोगुना तक कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक मदद केवीके द्वारा प्रदान की जाएगी। वैज्ञानिकों ने किसानों से विभिन्न समूह गठित कर अपने उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए संयुक्त प्रयास करने को कहा। यहीं नहीं वैज्ञानिकों ने बांस की मदद से टोकरी आदि बनाकर कुटीर उद्योग प्रारंभ करने के बारे में भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डॉ. अनीता ठाकुर, सूर्यकांत नागरे, संदीप चौहान, सुनील कुमार राठौड़, योगेश कुमार, अनिल कुर्मी सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे।