13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में हुई मुलाकात से शुरु हुई दोस्ती, युवती के लिए बनी जी का जंजाल

पुलिस ने आरोपी युवक को पुणे से किया गिरफ्तार, हरकत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

less than 1 minute read
Google source verification
anuppur.jpg

शादी में हुई एक मुलाकात के बाद युवक से हुई दोस्ती अनूपपुर की एक युवती के लिए उस वक्त जीजा का जंजाल बन गई जब युवक ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं युवती का अश्लील वीडियो आरोपी युवक ने युवती के रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। युवती को जब इसके बारे में पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।

शादी में हुई मुलाकात..फिर दोस्ती और फिर...
पूरा मामला शहडोल के रामनगर थाना इलाके का है जहां रहने वाली एक 22 साल की लड़की ने बीते दिनों पुलिस में शेषमणि प्रजापति नाम के युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया था कि एक शादी के दौरान उसकी मुलाकात शेषमणि से हुई थी। मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर दोनों वीडियो कॉल पर बात करने लगे। वीडियो कॉल पर बात करते वक्त शेषमणि ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और फिर दबाव बनाकर शादी करने का प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस मास्टरस्ट्रोक : लाडली बहना का काट निकालने कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान

शादी करने से मना किया तो वायरल किया वीडियो
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसने शेषमणि से शादी करने से इंकार किया तो शेषमणि ने धोखे से बनाया उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो को उसके रिश्तेदारों को भी भेज दिया। जिससे उसकी काफी बदनामी हो रही है। आरोपी युवक शेषमणि पुणे में जॉब करता था जिसे पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। वो सतना जिले के पेपखरा गांव का रहने वाला है।
देखें वीडियो- मंच से प्रियंका गांधी ने मारी आंख तो मच गया हल्ला