
कुत्तों के झुंड ने नर और मादा चीतल हमला कर मार डाला, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नर और मादा चीतल पर कुत्तों के झुंड द्वारा हमले का मामला सामने आया है। इस हमले के कारण नर और मादा चीतल बुरी तरह घायल हो गए थे। इलाके के लोगों ने इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम दोनों चीतलों को इलाज के लिए पशु चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद वन विभाग ने दोनों का अंतिम संस्कार किया।
मामला जिले के वन परी क्षेत्र बिजुरी का है। जहां बिजुरी नगर में स्थित दुर्गा मंदिर के पास तालाब में पड़ोस के कपिल धारा के जंगल से विचरण करते हुए आए नर और मादा चीतल पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमलें के चलते दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इलाके के लोगों ने चीतल के जोड़े पर कुत्तों को हमला करता देख पहले तो उन्हें भगाया। पिर वन विभाग को इसकी सूचना दी।
वन विभाग ने किया दोनों चीतलों का अंतिम संस्कार
सूचना पाते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। यहां उन्होंने पाया कि, हमले के चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टीम ने नर और मादा चीतल को अपने कब्जे में लिया और पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया। इलाज के दौरान दोनों चितलो की मौत हो गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों चीतलों के शवों का परीक्षण कर दाह संस्कार किया।
अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो
Published on:
21 Dec 2022 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
