7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में शिकार के लिए लगा रहे थे फंदा, पीछे से पहुंच गया वन अमला, 3 शिकारी गिरफ्तार 2 फरार

-अनूपपुर में शिकार के लिए जंगल में लगाया था फंदा-वन विभाग ने 3 शिकारियों को किया गिरफ्तार-दो आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी टीम-वन विभाग ने जब्त किया शिकार में इस्तेमाल सामान

2 min read
Google source verification
News

जंगल में शिकार के लिए लगा रहे थे फंदा, पीछे से पहुंच गया वन अमला, 3 गिरफ्तार 2 फरार

अनूपपुर.मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले के वन परिक्षेत्र क्षेत्र में आने वाले औढेरा बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक RF 362 से गुजरने वाली 11 हजार के,वी, के विद्युत लाइन के नीचे वन्य प्राणियों के शिकार के उद्देश्य से जी,आई, तार बास की खूंटी बास की डगनी से फैलाए गए राजस्व क्षेत्र से लेकर तार को गश्ती के दौरान मिलने पर वन विभाग की टीम द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई। देर रात होने के कारण दो संदिग्ध आरोपी अंधेरे का लाभ देते हुए भाग गए।


घटना के दूसरे दिन वन विभाग के वन मंडल अधिकारी अनूपपुर डॉ,ए,ए, अंसारी के निर्देशन पर संभाग मुख्यालय शहडोल से डॉग स्कॉट से घटनास्थल का परीक्षण कराए जाने पर एक संदिग्ध संम्हारू पिता महगू बैगा 28 वर्ष निवासी दोखहाटोला बैहार थाना जैतहरी के घर पहुंचने पर सम्हारू के घर से चीतल की सींग जी,आई, तार जप्त की गई। सम्हारू के कथन अनुसार अन्य आरोपी लंबू पिता बैड़ा बैगा 30 वर्ष समयलाल पिता पटवारी बैगा 40 वर्ष के पास से भी शिकार में उपयोग किए जाने वाले सामग्री को जप्त कर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- MP के स्पेशल डीजी शैलेश सिंह के बेटे शशांक को मिली IPL में जगह, सनराइजर हैदराबाद से खेलेंगे


3 आरोपी गिरफ्तार 2 फरार

इस दौरान लगभग 5 किलो वजन के जी,आई तार, 10 नग बांस की लंबी डगनी चीतल का एक सींग एक गडासा, दो नग क्लच वायर को जप्त किया गया। इस दौरान परिक्षेत्र सहायक किरर रिचर्ड रेगीराव, परिक्षेत्र सहायक अनूपपुर संतोष श्रीवास्तव, बीट औढेरा के वनरक्षक जगत सिंह मसराम, बीट दुधमनिया वनरक्षक बाल सिंह परस्ते, राजबली साकेत डाग स्काट शहडोल के आर.के पयासी और सुरक्षा श्रमिक मोहन यादव, रामाधार यादव, राम सिंह और सुधार सिंह ने शिकारियों द्वारा शिकार के उद्देश्य से लगाए गए फंदे को किसी वन्य प्राणी के शिकार होने के पहले बचाने तथा घटना को अंजाम देने के लिए लगाए गए सामग्री को जप्त करने आरोपियों को पता कर पकडने में सफलता मिली है। घटना में दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने बाद जेल भेज दिया गया है।