आपको बता दें कि, इससे पहले भी शशांक आइपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रायल के सदस्य रह चुके हैं। खेल के आधार पर शशांक का छत्तीसगढ़ की टीम में रणजी और वन-डे टी-20 में चयन हुआ है। उनके अलावा छत्तीसगढ़ के पांच खिलाड़ियों का नाम आईपीएल के आक्शन लिस्ट में गया था। इसमें छत्तीसगढ़ टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया की बेस प्राइज 40 लाख के अलावा अमनदीप खरे, अजय मंडल, शुभम सिंह और शुभम अग्रवाल की बेस प्राइज 20 लाख थी।