आए दिन हो रहे हादसे
तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसमें लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। तेज रफ्तार से दौडऩे वाले वाहनों में भारी वाहनों से लेकर छोटे चार पहिया व बाइक सवार शामिल हैं। शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने कहा कि पुलिस दुर्घटना से बचाव के लिए हेलमेट चेकिंग आदि अभियान चलाती है लेकिन वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए कभी अभियान नहीं चलाती है। इसके चलते जिले में वाहन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है।
एक माह में कई लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं
एक माह में कई लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। पुलिस को अभियान चलाकर तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सड़क दुर्घटना पर रोकथाम लगाई जा सके।