
pushprajgarh election 2023. अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र (pushprajgarh vidhan sabha chunav) की अनुसूचित जन जाति सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में था। यहां कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को ने बाजी मार ली। मार्को ने भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम को 4486 वोटों से हरा दिया। मार्को को 68 हजार 020 वोट मिले, जबकि हीरा सिंह को 63 हजार 534 वोट मिले। इसी सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अनिल सिंह धुर्वे तीसरे नंबर पर रहे, उन्हें 13 हजार 211 वोट मिले। 17 नवंबर को पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 78.49 प्रतिशत मतदान हुआ।
कांग्रेस के फुन्देलाल सिंह मार्को
कांग्रेस के फुन्देलाल सिंह मार्को 55 साल के हैं और ग्रेजुएट तक पढ़े-लिखे हैं। दो बार विधायक रह चुके हैं। पहली बार 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और भाजपा के सुदामा सिंह 35 हजार वोटों से हरा दिया था। दूसरी बार भी भाजपा के नरेंद्र मरावी को 22 हजार वोटों से हरा दिया था। कांग्रेस ने लंबे समय से विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय और लोकप्रिय होने के कारण फिर से मैदान में उतारा है।
भाजपा के हीरा सिंह श्याम
43 साल के हीरा सिंह श्याम एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद संघ से जुड़ गए थे। 2012 में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके पिता शिक्षक हैं और अनूपपुर जिले से बीजेपी के महामंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा ने उन्हें टिकट इसलिए भी दिया है कि संघ के कार्यकर्ता है और यह कांग्रेस के गढ़ में एक नया चेहरा है।
2018 में हुए चुनाव के दौरान कुल 185265 मतदाता थे। कांग्रेस के उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह मार्को को 62352 वोट मिले थे और भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह मरावी को 40 हजार 951 वोट मिले थे। नरेंद्र सिंह मरावी की हार का अंतर 21401 था।
2013 की बात करें तो इस सीट से कांग्रेस की ओर से फुंदेलाल सिंह मार्को ने जीत हासिल की थी। उन्हें 69192 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के सुदामा सिंह सिंगराम को 33545 वोट मिले थे। जीत का अंतर 35647 था।
इसके पहले 2008 में हुए चुनाव दिलचस्प थे। यहां भाजपा के उम्मीदवार सुदामा सिंह को 30 हजार 356 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रहे फुंदेलाल सिंह मार्को को 28916 वोट मिले थे। मार्को 1440 वोटों से हार गए थे।
अनूपपुर जिला
Updated on:
04 Dec 2023 03:11 pm
Published on:
31 Oct 2023 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
