6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन मुस्कान में गुम बालक-बालिकाओं को खोज निकालने दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन मुस्कान में गुम बालक-बालिकाओं को खोज निकालने दिए निर्देश
2 min read
Google source verification
Superintendent of Police instructed to find out missing boys and girls

पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन मुस्कान में गुम बालक-बालिकाओं को खोज निकालने दिए निर्देश

थाना प्रभारी क्षेत्र में शाम से मध्य रा़ित्र तक करेंगे वाहन चेकिंग, पर्वो के दौरान विशेष सर्तकता बरतने की बात
अनूपपुर। जिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं सहित थानों में दर्ज होने वाले आपराधिक प्रकरणों में पदाधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई तथा उनमें लोगों को मिली न्याय की समीक्षा में रविवार १५ जुलाई को पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की आपराधिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने माह जुलाई में चल रहे ‘आपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम बालक-बालिकाओं को खोज निकाल नियामानुसार परिजनों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। साथ ही आने वाले चुनावों, त्यौहारो को मद्देनजर अपने अपने थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, राजकीय सीमाएं, संदिग्धों की चेकिंग, पेट्रोलिंग, रात्रि गस्त में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जिला बदर-एनएसए की कार्रवाई, बॉन्ड ओवर की कार्रवाई, निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग करने, गंभीर अपराध के अतंर्गत लंबित प्रकरण, एससीएसटी एक्ट एवं सीएम हेल्प लाईन, महिला हेल्प लाईन की शिकायतों एवं लंबित मामलों की थानावार समीक्षा कर त्वरित निराकरण के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के दिशा निदेशों का पालन करेंगें एवं संमंस, वारंट की तामिली पर विशेष ध्यान देंं। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखतें हुए उनका विडियों रिकार्डिंग करेंगें व अपने थाना क्षेत्र में शाम से मध्य रा़ित्र तक वाहन चेकिंग लगाएगें। प्रतिदिन अपने कस्बे में पैदल मार्च करने, शराब पीकर, बिना हेलमेट एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री, सट्टा, जुआ एवं गांजा, पशु तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
इसके अलावा कलेक्टर अनुग्रह पी एवं एडीएम आरपी तिवारी द्वारा मीटिंग के दौरान आगामी आने वाले संभावित नगर पालिका चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देकर इस संबंध में सुझाव भी लिए।