
कचरा या महामारी का संकेत: नपा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल में बिजली पानी की सेवाएं आरम्भ, कचरा संग्रहण है बंद
नपा कर्मचारियों की चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, कचरे से शहर हुआ बेहाल
अनूपपुर। नगरपालिका कर्मचारी संघ की अपनी ६ सूत्री मंागों में ११ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नपा कर्मचारियों के हड़ताल का आज चौथा दिन रहा, जहां शनिवार को भी नपा के सैकड़ों कर्मचारी निकाय कार्यालय के मुख्य गेट सहित परिसर गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे। हालंाकि लोगों की समस्याओं को देखते हुए शुक्रवार से नगरपालिका कर्मचारियों ने नगरीय क्षेत्र में पानी और बिजली की सुविधा मुहैया करा दी। ेलेकिन कचरा संग्रहन बंद कर रखा है। जिसके कारण घरों के साथ साथ नगर के वार्डो व मुख्य सडक़ों पर कचरा का अम्बार लग गया है। इसमें जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी रोजाना निकलने वाले सब्जी के कचर से बेहाल बनी है। जबकि लगातार मानसून की गिर की बारिश में यह कचरा सड़-गल कर दुर्गंध फैला रहा है। जिसके कारण सब्जी मंडी के आसपास आवासीय परिसरों में रहने वाले लोगों के साथ साथ मंडी खरीदारी करने वाले नगरवासियों का भी दम घूंटन जैसी स्थिति बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि यह प्रशासन की अनदेखी में छिपी मौत है जो कभी भी महामारी के रूप में फैल लोगों को अपना शिकार बना सकती है। वैसे भी मानसून के दौरान महामारी आसानी से अपना पैर पसारती है। जबकि मानसून के बावजूद नगरीय सफाई व्यवस्थाएं पूर्व से ही बेहाल बनी हुई है, लेकिन अब नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल में यह बेहाली संक्रमण की ओर पांव पसार रही है। हांलाकि नगरपालिका कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रमेश नापित का कहना है कि हमने लोगों की जरूरतों के अनुसार पानी और बिजली उपलब्ध करा दी है। और सरकार अबतक खामोश पड़ी है। जबकि हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, हम अनिश्चितकालीन हड़ताल से नहीं उठेंगे। फिलहाल नगरीय क्षेत्र में फैला कचरा संक्रमण के रूप में तैयार हो रही है, लेकिन प्रशासन इन मुसीबतों से बेसुध पड़ी है।
Published on:
15 Jul 2018 09:09 pm
