
अनूपपुर. अनूपपुर जिले के अमरकंटक में अंतरराष्ट्रीय स्थान स्तर पर पहचान रखने वाले संत कबीर चौरा में पिछले 6 माह से बिजली गुल है और इस बात का खुलासा खुद भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने किया है। उमा भारती ने मंगलवार को एक के बाद एक ट्वीट कर संत कबीर चौरा में 6 महीने से बिजली न होने के कारण भाजपा पर तंज कसे। इसके साथ ही उमा भारती ने संत कबीर चौरा में बिजली न होने को लेकर अधिकारियों से भी बातचीत की। बता दें कि यह स्थान आधा मध्यप्रदेश तो आधा छत्तीसगढ़ में आता है लेकिन यहां की बिजली व्यवस्था मध्यप्रदेश राज्य की है।
उमा ने फिर कसा भाजपा पर तंज
संत कबीर चौरा में बिजली न होने को लेकर उमा भारती ने मंगलवार को भाजपा पर तंज कसते हुए एक के बाद एक सात ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं अभी अमरकंटक में ही हूँ। आज सवेरे अचानक मैं संत कबीर चौरा पहुंच गई जहां संत कबीर ने बहुत समय तक निवास एवं तप किया था।
दूसरा ट्वीट- उस स्थान की देखरेख करने वाले एक संत ने मुझे बताया की वहां 6 महीने से लाइट ही नही हैं।
तीसरा ट्वीट- संत कबीर चौरा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त स्थान हैं। हम भाजपा के लोग संत कबीर जी का नाम लेते है।
चौथा ट्वीट- इधर की सड़कें बहुत चौड़ी एवं चिकनी हैं लेकिन 6 महीने से यहां लाइट नहीं है। मैंने समस्या को गहराई से सुना एवं समझा। बहुत खर्च नही हैं थोड़ा सा काम है। बस ध्यान देना जरूरी था।
यह भी पढ़ें-'द कश्मीर फाइल्स' कंट्रोवर्सी में गृहमंत्री की एंट्री : बोले- मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाला ये दर्द नहीं समझ सकता
पांचवा ट्वीट- हम बीजेपी की एक छोटी सभा में जितना खर्च करते हैं उससे भी कम सरकारी खर्चे में यह बिजली के तार ठीक हो जायेंगे।
छठवां ट्वीट- मैंने तुरंत बिजली विभाग को इस घोर पापपूर्ण लापरवाही की सूचना दी है।
सातवां ट्वीट- यह स्थान आधा मध्यप्रदेश एवं आधा छत्तीसगढ़ में हैं लेकिन बिजली व्यवस्था पूरी मध्यप्रदेश राज्य की है। देखते हैं क्या होता है। आपको दोबारा फिर बताऊंगी ।
Published on:
29 Nov 2022 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
