2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बमानावर जैन मंदिर से लाखों रुपए की चोरी

पुलिस सहित डॉग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर की जांच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jagdeesh Ransurma

•

Updated: 23 Jul 2016, 11:17 PM IST

ashoknagar

ashoknagar


ईसागढ़. नगर से करीब आठ किलो मीटर दूर अशोकनगर रोडस्थित ग्राम बमनावर के जैन मंदिर पर धावा बोलकर चोर प्राचीन मूर्तियों सहित लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस सहित डॉग स्क्वॉड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।चंदेरी ईसागढ़-विधायक गोपालसिंह चौहान भी मंदिर पहुंचे और चोरी की जानकारी दी।

गांव के श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चार तीन गेट के ताले तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और चांदी का एक लोटा, चार कलश, थाली, दो भामंडल, छह छत्र, दो सिंहासन, दो चमर सहित पांच प्राचीन अनमोल मूर्तियां चुरा ले गए।समाज का कहना हैकि चोरी गईप्राचीन मूर्तिया अनमोल हैं, उनकी कीमत नहीं लगाई जा सकती।इसके अलावा बीस हजार रुपए नगदी व स्टील के कुछ बर्तन भी चोर ले उड़े। मुन्नी जैन ने बताया की शुक्रवार रात को 08.00 बजे प्रभु की आरती के बाद वे सभी दरवाजों का ताला लगाकर घर चले गए थे।

रोज की तरह शनिवार सुबह 06.30 बजे मालिन मंदिर की साफ-सफाईकरने आईतो उसने देखा कि गेट का कुंदा टूटा हुआ था। उसकी सूचना पर समाज के लोग मंदिर पहुंचे तो पता चला कि मंदिर में चोरी हो गईहै।इसके बाद सभी एकत्रित होकर थाने पहुंचे और पुलिस को गांव लेकर आए। इसके बाद एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया, डॉग स्क्वायड के ऐनी डॉग आरक्षक रामजीवन मीणा और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट संदीप शर्मा भी मौके पहुंचे ओर बारीकी से जांच की।